scriptदिग्विजय के निशाने पर कांग्रेस का सीनियर लीडर, कहा- मोदी सरकार की नीतियों का कर रहे हैं समर्थन! | Digvijaya Singh: attacks on Jyotiraditya Scindia | Patrika News
भोपाल

दिग्विजय के निशाने पर कांग्रेस का सीनियर लीडर, कहा- मोदी सरकार की नीतियों का कर रहे हैं समर्थन!

दिग्विजय सिंह ने कहा कि कुछ कांग्रेसी नेता फुसफुसाकर नागरिकता संशोधन का समर्थन कर रहे हैं।

भोपालJan 09, 2020 / 11:26 am

Pawan Tiwari

दिग्विजय के निशाने पर कांग्रेस का सीनियर लीडर, कहा- मोदी सरकार की नीतियों का कर रहे हैं समर्थन!

दिग्विजय के निशाने पर कांग्रेस का सीनियर लीडर, कहा- मोदी सरकार की नीतियों का कर रहे हैं समर्थन!

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बयान के बाद एक बार फिर से प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है। भोपाल में सेवा दल के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा- मुझे दुख है कि कांग्रेस के कुछ नेता धारा 370 को निष्प्रभावी किए जाने का समर्थन करते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस के कई नेता कहते हैं कि सीएए में क्या है? बता दें कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने धारा 370 हटाए जाने का समर्थन किया था।

क्या सिंधिया पर है हमला
दिग्विजय सिंह ने किसी नेता का नाम लिए बिना कहा कि पार्टी के कुछ नेता धारा 370 का समर्थन कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने इसका समर्थन किया था। मध्यप्रदेश में केवल ज्योतिरादित्य सिंधिया ही वो नेता थे जिन्होंने धारा 370 का समर्थन पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि दिग्विजय सिंह ने नाम लिए बिना ही ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है।
सिंधिया के राज्यसभा जाने की अटकलें
दिग्विजय सिंह ने ऐसे समय में बयान दिया है जब ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजे जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। अप्रैल 2020 में मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस दिग्विजय सिंह को राज्यसभा में रिपीट कर सकती हैं वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजा जा सकता है। ऐसी अटकलों के बीच दिग्विजय सिंह ने बिना नाम लिए कांग्रेस के युवा नेताओं पर हमला बोला है।
सीएए के समर्थन में कांग्रेस नेता
दिग्विजय सिंह ने कहा- मुझे दुख हुआ जब कुछ कांग्रेस नेताओं ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता कहते हैं सीएए में क्या बुराई है। दिग्विजय सिंह ने कहा- जो कांग्रेस नेता ऐसी बातें करते हैं वे कांग्रेस की विचारधारा, नेहरू-गांधी के सिद्धांत और देश की संस्कृति को नहीं जानते। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कुछ कांग्रेसी नेता फुसफुसाकर नागरिकता संशोधन का समर्थन कर रहे हैं।
दिग्विजय नहीं जाने देंगे राज्यसभा
दिग्विजय सिंह के बयान से पहले भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा था। कांग्रेस ने सिंधियाजी को राज्यसभा का लॉलीपाप दे दिया है लेकिन फिर राजा उठेगा और कोई नया खेल-खेल जाएगा। बता दें कि मध्यप्रदेश की सियासत में ज्योतिरादित्य सिंधिया को महाराजा और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को राजा के नाम से संबोधित किया जाता है। रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना ही कहा कि राजा सिंधिया के खिलाफ कोई नया गेम खेलेंगे और सिंधिया राज्यसभा की दौड़ से बाहर हो जाएंगे।

Home / Bhopal / दिग्विजय के निशाने पर कांग्रेस का सीनियर लीडर, कहा- मोदी सरकार की नीतियों का कर रहे हैं समर्थन!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो