scriptदिग्विजय ने जेपी नड्डा को दी बधाई, कहा- हमें खुशी है BJP के अध्यक्ष हमारे दामाद हैं | Digvijaya Singh: congratulated JP Nadda | Patrika News
भोपाल

दिग्विजय ने जेपी नड्डा को दी बधाई, कहा- हमें खुशी है BJP के अध्यक्ष हमारे दामाद हैं

जेपी नड्डा की पत्नी मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं।

भोपालJan 21, 2020 / 11:44 am

Pawan Tiwari

दिग्विजय ने जेपी नड्डा को दी बधाई, कहा- हमें खुशी है BJP के अध्यक्ष हमारे दामाद हैं

दिग्विजय ने जेपी नड्डा को दी बधाई, कहा- हमें खुशी है BJP के अध्यक्ष हमारे दामाद हैं

भोपाल. जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के 11वें अध्यक्ष बने हैं। जेपी नड्डा के अध्यक्ष बनने पर भाजपा समेत कांग्रेक कई कद्दावर नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। नड्डा को बधाई देने वालों में मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का भी नाम शामिल हैं। दिग्विजय सिंह ने नड्डा के अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर की है। दिग्विजय और कमल नाथ ने ट्वीट कर जेपी नड्डा को बधाई दी है।
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1219210559406530560?ref_src=twsrc%5Etfw
क्या कहा दिग्विजय ने?
दिग्विजय सिंह ने कहा- जेपी नड्डा जी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई। हम मप्र के लोगों को इस बात की प्रसन्नता है कि हमारे दामाद भाजपा के अध्यक्ष बने। श्रीमती नड्डा मध्यप्रदेश की भूत पूरेव मंत्री जयश्री बेनर्जी की पुत्री हैं।
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1219252280479797249?ref_src=twsrc%5Etfw
क्या कहा कमलनाथ ने?
मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कहा- प्रदेश के दामाद जेपी नड्डा जी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई। मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे इस पद पर रहकर देशहित, जनहित व देश के विकास, प्रगति में अपना सकारात्मक योगदान प्रदान करेंगे।
मध्यप्रदेश की हैं मल्लिका नड्डा
जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं। उनकी मां जयश्री बेनर्जी भाजपा की कार्यकर्ता हैं। जयश्री बेनर्जी 13वीं लोकसभा में जबलपुर से सांसद रह चुकी हैं। जबकि वो मध्यप्रदेश सरकार में 1977 से 1980 तक मंत्री रही हैं। जयश्री बेनर्जी 1977, 1990 और 1993 मध्यप्रदेश विधानसभा की सदस्य भी रही हैं। जेपी नड्डा की पत्नी ने भी जेपी नड्डा के अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा थी ‘आज का दिन हम लोगों के लिए काफी खुशी का दिन है। सभी लोग खुश हैं। मेरा परिवार, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश आज काफी खुश है। एक छोटे से राज्य का व्यक्ति आज बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहा है।

शिवराज ने भी दी बधाई
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जेपी नड्डा को बधाई देते हुए कहा था। नड्डा जी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के माध्यम से पूरे देश में भाजपा के लिए नौजवानों का संगठन खड़ा किया। नौजवानों का जुझारू, गतिशील संगठन खड़ा किया और फिर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के नाते भी कई प्रदेशों और पूरे देशभर में उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने में अपना अतुलनीय योगदान दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो