scriptMP में फंसे 1800 बिहार के लोगों की घर वापसी के लिए दिग्विजय सिंह ने CM नीतीश को लिखा पत्र | digvijaya singh letter to bihar cm nitish migrant worker | Patrika News
भोपाल

MP में फंसे 1800 बिहार के लोगों की घर वापसी के लिए दिग्विजय सिंह ने CM नीतीश को लिखा पत्र

MP में फंसे 1800 बिहार के लोगों की घर वापसी के लिए दिग्विजय सिंह ने CM नीतीश को लिखा पत्र

भोपालMay 12, 2020 / 11:28 am

Devendra Kashyap

digvijaya.jpg
भोपाल. कोरोना लॉकडाउन के कारण देश के अन्य राज्यों में फंसे छात्र और मजदूरों की घर वापसी के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इन सबके बीच स्थानीय नेता भी बढ़-चढ़कर मदद कर रहे हैं ताकि इन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो।
इधर, मध्यप्रदेश के विभिन्न हिस्सों में फंसे बिहार के छात्रों सहित अन्य लोगों की समस्या उठाते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बिहार सरकार से अनुरोध किया है कि वह अपने लोगों की मूल राज्य में सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार के साथ समन्वय करे।
कांग्रेस नेता ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र में कहा है कि मध्यप्रदेश में फंसे बिहार के 1800 छात्रों और मजदूरों की सूची संलग्न कर रहा हूं। ये सभी बिहार के विभिन्न जिलों के निवासी हैं एवं गंभीर परेशानियों के चलते बिहार स्थित अपने गांव आना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि मेरा आपसे अनुरोध है कि भोपाल के फंसे बिहार के इन छात्रों और मजदूरों को वापस बुलाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार से समन्वय स्थापित करके उनकी वापसी सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कदम उठाने का कष्ट करें। दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र की प्रति मध्यप्रदेश के मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के मुख्य सचिव आई एस बैंस को भी उचित कार्रवाई के लिए भेजी है।
गौरतलब है कि इससे पहले दिग्विजय सिंह ने कश्मीरी छात्रों को वापस उनके घर भेजने का मुद्दा उठाया था और गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने रविवार को मध्यप्रदेश में फंसे कश्मीरी छात्रों को बसों में उनके गृह प्रदेश की ओर रवाना कर दिया।

Home / Bhopal / MP में फंसे 1800 बिहार के लोगों की घर वापसी के लिए दिग्विजय सिंह ने CM नीतीश को लिखा पत्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो