scriptसेवा बस्ती में जाकर गरीबों को बांटे कंबल | Distribution of blankets in poor service to poor | Patrika News
भोपाल

सेवा बस्ती में जाकर गरीबों को बांटे कंबल

गरीब और जरूरतमंदों को सर्दी से बचाने पत्रिका हमदर्द द्वारा की जा रही पहल में लोग बढ़ चढ़कर शामिल हो रहे हैं।

भोपालNov 29, 2017 / 10:28 am

pankaj shrivastava

distributing blankets
भोपाल . गरीब और जरूरतमंदों को सर्दी से बचाने पत्रिका हमदर्द द्वारा की जा रही पहल में लोग बढ़ चढ़कर शामिल हो रहे हैं। वे जरूरतमंदों की मदद को हाथ बढ़ा रहे हैं और लोगों को कंबल, गर्म कपड़े, टोपी, मोजे, शाल आदि वितरित कर रही हैं। अब तक शहर में कई गरीब और जरूरतमंदों को तहत राहत मिली है।
इसी कड़ी में समर्पण सेवा समिति की ओर से बाग सेवनिया के पास सेवा बस्ती में निर्धन रहवासियों को कंबल का वितरण किया गया। गरीबों के बीच जाकर मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और समर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष तपन भौमिक के साथ समिति के सदस्यों ने सेवा बस्ती के कई लोगों को कंबल का वितरण किया, ताकि सर्दी में गरीब बस्ती के रहवासी भी ठंड से बच सकें।
समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल वे इस तरह बस्तियों में लोगों की मदद के लिए कार्य करते हैं। इस दौरान उन्होंने पत्रिका द्वारा चलाए जा रहे पत्रिका हमदर्द अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान के जरिए लोग गरीब और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं और इस अभियान के साथ जुड़कर लोगों को मदद उपलब्ध करवा रहे हैं। यह एक नेक कार्य है।
इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए, ताकि गरीब लोग भी सर्दी में चैन की नींद सो सकें। कंबल वितरण के दौरान डॉ. संतोष व्यास, अजय करनानी, तुलसी दास जिझौतिया, अनिल जैन कोषाध्यक्ष समर्पण सेवा समिति, संतोष भदौरिया उपाध्यक्ष समर्पण सेवा समिति, राहुल सरदार, शक्ति राव, भास्कर राव, देवाशीश सहित बड़ी संख्या में सेवा बस्ती के रहवासी भी उपस्थित थे।
समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से इस तरह बस्तियों में लोगों की मदद के लिए कार्य कर रहे हैं। यहां उन्होंने पत्रिका द्वारा चलाए जा रहे पत्रिका हमदर्द अभियान की सराहना भी की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना है। साथ ही इसके द्वारा वे वर्षों से अभियान के साथ जुड़कर लोगों को मदद उपलब्ध करवा रहे हैं। जो एक नेक कार्य है।

Home / Bhopal / सेवा बस्ती में जाकर गरीबों को बांटे कंबल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो