scriptअगर मध्यप्रदेश में लागू हुआ NRC तो आपके पास होने चाहिए ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स, देखें पूरी लिस्ट | Documents need for NRC If implemented in Madhya Pradesh | Patrika News
भोपाल

अगर मध्यप्रदेश में लागू हुआ NRC तो आपके पास होने चाहिए ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स, देखें पूरी लिस्ट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूरे में देश एनआरसी लागू करने की कर रहे हैं बात

भोपालDec 13, 2019 / 06:44 pm

Muneshwar Kumar

3_9.jpg

,,

भोपाल/ नागरिकता संशोधन बिल आने के बाद से पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी है। मध्यप्रदेश में भी विभिन्न मुस्लिम संगठनों ने इसे लेकर विरोध किया है। साथ ही मंत्री और विधायकों ने भी नाराजगी जाहिर की है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने तो प्रदेश में एनआरसी लागू होने के बाद इस्तीफे की धमकी तक दे दी है। अगर प्रदेश में एनआरसी लागू हो जाए तो क्या आपको पता है कि आपके पास क्या डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए। जिससे आप साबित कर सकें हम भारतीय हैं।
हालांकि मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ यह साफ कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी का जो रुख है, उसी के साथ हैं हम। यानि फिलहाल प्रदेश में एनआरसी लागू होने के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं। सीएम के आश्वासन के बाद प्रदेश के कई शहरों में प्रदर्शन हुए। मगर कभी लागू हुआ तो उस वक्त आपको कोई मुश्किल नहीं हो। इसलिए अभी से आप इन जरूरी कागजातों के बारे में जान लीजिए। जिसे आप तैयार कर रख सकते हैं। आगे चलकर अगर प्रदेश में एनआरसी लागू हुआ तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी।
https://twitter.com/ANI/status/1205403126418698240?ref_src=twsrc%5Etfw
क्या है एनआरसी
एनआरसी का मतलब होता है कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर। असम लागू होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बार-बार यह दोहरा रहे हैं कि पूरे देश में एनआरसी लागू होगा। असम में जो लागू हुआ है, उसमें 25 मार्च 1971 से पहले जो लोग रह रहे थे, उन्हें वहां का नागरिक माना गया है। ऐसे में दोनों सदनों से नागरिकता संशोधन बिल पास हो गया है। साथ ही राष्ट्रपति से भी मंजूरी मिल गई है। कुछ गैर बीजेपी शासित राज्यों को छोड़ दें तो ज्यादातर राज्यों ने इसे लागू करने से मना कर दिया है। ऐसे में अगर आप अपने आपको भारतीय नागरिक सिद्ध करना चाहते हैं तो कुछ जरूरी कागजात अभी से इकट्ठा कर लें।
4_8.jpg
लिस्ट A के लिए ये हैं वो जरूरी कागजात
1. 1951 का NRC चाहिए
2. 25 मार्च 1971 का इलेक्ट्रोल रोल यानी कि वोटर आईडी कार्ड
3. किराएदारी का रिकॉर्ड यानी कि मकान मालिक के साथ किराए का एग्रीमेंट
4. सिटीजनशिप सर्टिफिकेट
5. रेजिडेंट सर्टिफिकेट (आवासीय प्रमाण पत्र)
6. पासपोर्ट
7. बैंक और एलआईसी का डाक्यूमेंट्स
8. स्थायी आवासीय प्रमाण पत्र
9. एजुकेशन सर्टिफिकेट और कोर्ट ऑर्डर रिकॉर्ड
10. रिफ्यूज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
1_9.jpg
लिस्ट B में शामिल डॉक्यूमेंट्स
1. वोटर लिस्ट में नाम
2. राश कार्ड
3. बर्थ सर्टिफिकेट
4. लैंड डाक्यूमेंट्स
5. बोर्ड यूनिवर्सिटी के सर्टिफिकेट्स
6. कानूनी रूप से स्वीकार्य अन्य डॉक्यूमेंट्स
7.बैंक, पोस्ट ऑफिश्यिल सर्टिफिकेट

2_10.jpg
गौरतलब है कि अभी तक एनआरसी सिर्फ असम में ही लागू हुआ है। ऐसे में वहां के लिए दो लिस्ट बनाई गई थी। जिसमें ए और बी हैं। ए में वो आएंगे जिन्हें अपने कागजातों को जमा करना है। जबकि बी में आने वाले लोगों अपने पूर्वजों से संबंधित डॉक्यूमेंट्स जमा करने हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो