scriptराज्यसभा: 17 राज्यों की 55 सीटों के लिए अधिसूचना जारी, एमपी की 3 सीटों पर चुनाव, सिंधिया-दिग्गी रेस में | Election Commission of India: Notification released for Rajya Sabha | Patrika News
भोपाल

राज्यसभा: 17 राज्यों की 55 सीटों के लिए अधिसूचना जारी, एमपी की 3 सीटों पर चुनाव, सिंधिया-दिग्गी रेस में

मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए मतदान होगा।

भोपालFeb 25, 2020 / 10:36 am

Pawan Tiwari

नई दिल्ली/भोपाल. केन्द्रीय निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 17 राज्यों की 55 सीटों में 26 मार्च को वोट डाले जाएंगे। वहीं, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू होगी। मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए मतदान होगा। राज्यसभा के तीन सांसद, कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, भाजपा के प्रभात झा और सत्य नारायण जाटिया का कार्यकाल पूरा हो रहा है।
मध्यप्रदेश में राज्यसभा की 11 सीटें हैं। 3 सीटों का कार्यकाल 2020 में पूरा हो रहा है। जिन सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है उनमें कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, भाजपा के प्रभात झा और पूर्व मंत्री सत्य नारायण जाटिया का है। भाजपा के खाते में एक और कांग्रेस के खाते में एक सीट जाएगी लेकिन तीसरी सीट को लेकर पेंच फंस सकता है। जहां भाजपा को मुश्किलों का सामना कर पड़ सकता है जबकि कांग्रेस के पास संख्या बल है।
https://twitter.com/ANI/status/1232152872613105664?ref_src=twsrc%5Etfw
कई दावेदार हैं
दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं और इस समय वो केवल राज्यसभा सांसद हैं। ऐसे में ये माना जा रहा है कि दिग्विजय सिंह एक बार फिर से अपना दावा पेश कर सकते हैं। वहीं, अगर दिग्विजय सिंह अपना दावा पेश नहीं करते हैं तो वो पूर्व सीएम अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह का नाम आगे बढ़ा सकते हैं। अजय सिंह लोकसभा चुनाव में एक रैली के दौरान कह चुके हैं कि अगर मैं हार गया तो कार्यकर्ताओं का क्या होगा क्योंकि पार्टी मुझे तो राज्यसभा भेज देगी। अजय सिंह को दिग्विजय सिंह का करीबी भी माना जा रहा है। अजय सिंह का नाम मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की रेस भी भी आ चुका है।
क्या है राज्यसभा पहुंचने का
गणित राज्यसभा सदस्यों के चुनाव में एक प्रत्याशी को जीतने के लिए कम से कम 58 विधायकों के वोटों की जरूरत है। 2018 के विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। जबकि कांग्रेस के पास 114 विधायक हैं। भाजपा के पास 107 विधायक हैं। सपा, बसपा और निर्दलीय के सहारे कमलनाथ की सरकार चल रही है। ऐसे में भाजपा के पास अपने दो नेताओं को राज्यसभा भेजने के लिए पर्याप्त संख्याबल नहीं है।

Home / Bhopal / राज्यसभा: 17 राज्यों की 55 सीटों के लिए अधिसूचना जारी, एमपी की 3 सीटों पर चुनाव, सिंधिया-दिग्गी रेस में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो