scriptकांग्रेस ने किया सरकार बनाने का दावा, भाजपा बोली नहीं मिला जनादेश, कल मिलेंगे राज्यपाल से | election results 2018 congress writes to governor, bjp latest news | Patrika News

कांग्रेस ने किया सरकार बनाने का दावा, भाजपा बोली नहीं मिला जनादेश, कल मिलेंगे राज्यपाल से

locationभोपालPublished: Dec 12, 2018 01:31:19 am

Submitted by:

Manish Gite

कांग्रेस ने किया सरकार बनाने का दावा, भाजपा बोली नहीं मिला जनादेश, कल मिलेंगे राज्यपाल से

bjp


भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के सरकार बनाने के दावे के बीच भाजपा ने भी बड़ा दांव खेला है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस के पास जनादेश नहीं है। कई निर्दलीय और अन्य भाजपा के संपर्क में हैं।

मध्यप्रदेश में मतगणना देर रात 1.15 बजे तक जारी थी। इस बीच कांटे के मुकाबले में भाजपा 104 और कांग्रेस 112 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। इसके अलावा 7 सीटों पर परिणाम और आना बाकी है। इस बीच कमलनाथ ने राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा है कि कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। कमलनाथ ने इस पत्र के साथ मिलने का समय मांगा है।

 

https://twitter.com/MPRakeshSingh/status/1072575551972540416?ref_src=twsrc%5Etfw

रात में ही हो सकती है राज्यपाल से मुलाकात
कमलनाथ की चिट्ठी के बाद प्रदेश में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। इधर, भाजपा खेमे में बैठकों का दौर जारी है। कमलनाथ की चिट्टू के बाद भाजपा ने भी पलटवार किया है। इधर, कमलनाथ के राजभवन पहुंचने की खबर के बाद राजभवन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी के नेता की मुलाकात रात में ही राज्यपाल से हो सकती है। इसके अलावा भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस को जनादेश नहीं मिला है, वो पूर्ण बहुमत भी हासिल नहीं कर पाई है। कई निर्दलीय और अन्य विधायक भाजपा के संपर्क में है। इस संबंध भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने ट्वीट भी किया है।

 

क्या है कमलनाथ की चिट्ठी में
नाथ ने अपनी चिट्ठी में यह भी कहा है कि चुनाव के नतीजे थोड़ी देर में जारी होने वाले हैं। इसके बाद वे राज्यपाल से मिलना चाहते हैं। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पूर्ण बहुमत होने का दावा किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजभवन की ओर से कहा गया है कि यदि सबसे बड़ी पार्टी होगी तो उसे बुलाया जाएगा। हालांकि इस बात की पुष्टि देर रात तक नहीं हो सकी थी।

 

इससे पहले मंगलवार सुबह शुरू हुई मतगणना में दिनभर कांटे की टक्कर चलती रही। सुबह 8 बजे शुरू हुए रुझान के बाद मंगलवार देर रात को मतगणना जारी थी। रात 11.09 बजे तक कांग्रेस 115 सीटों पर आगे थी, जबकि भाजपा 108 सीटों पर थी। जबकि 7 अन्य प्रत्याशी भी आगे चल रहे थे।

 

 

दिग्गजों ने की बैठक
इससे पहले शाम तक पूर्ण बहुमत की उम्मीद के चलते कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने आपात बैठक बुलाई। इसमें कमलनाथ, सिंधिया और दिग्विजय सिंह शामिल थे। उन्होंने सरकार बनाने की रणनीति पर चर्चा की।
भाजपा में भी खलबली
इधर, चुनाव परिणामों को देखते हुए भाजपा खेमे में निराशा का माहौल है। भाजपा के कई दिग्गज नेता चुनाव हार चुके हैं, वहीं कई जगहों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने बुरी तरह से पटखनी दी है।
कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल
इधर, चुनाव परिणामों में कांग्रेस की बढ़त और जीत का सिलसिला शुरू होने के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है।

भाजपा बोली- जल्दबाजी कर रही है कांग्रेस
इधर, भाजपा नेता बीडी शर्मा का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस जल्दबाजी कर रही है। अभी तो पूरी सीटों के परिणाम ही नहीं आए है। भाजपा पूर्ण बहुमत में आ रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो