scriptFitness Tips and Cycling – प्रदेश का हर शख्स लेगा ‘फिट इंडिया’ की शपथ | Every person in the madhya pradesh will take oath of 'Fit India' | Patrika News
भोपाल

Fitness Tips and Cycling – प्रदेश का हर शख्स लेगा ‘फिट इंडिया’ की शपथ

– केंद्र सरकार खेल दिवस पर लॉन्च करेगी अभियान- वॉक, फिटनेस फंडे और साइकिलिंग के साथ सेहतमंद रहने की शपथ लेगा पूरा देश

भोपालAug 24, 2019 / 12:51 pm

anil chaudhary

news of fit india

news of fit india

भोपाल. केंद्र सरकार ने स्वच्छता अभियान की तर्ज पर फिट इंडिया-हिट इंडिया अभियान लॉन्च करने का निर्णय किया है। इसे विश्व खेल दिवस 29 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इसमें पूरे देश सहित मध्यप्रदेश का हर शख्स फिट रहने की शपथ उठाएगा। इस अभियान में हर दिन वॉक, योग, कसरत, साइकिलिंग, जिमिंग और दौड़ जैसी सेहतमंद करने वाली एक्सरसाइज करने का संदेश दिया जाएगा।
केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजीजू ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश सहित देशभर के राज्यों से इस अभियान को लॉन्च करने को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद किया। मध्यप्रदेश से खेल विभाग की अपर मुख्य सचिव वीरा राणा, खेल संचालक डॉ. एसएल थाउसेन और नगरीय प्रशासन, ग्रामीण विकास, स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव व अन्य अफसर मौजूद थे। मंत्री किरण रिजीजू ने फिट इंडिया अभियान को लेकर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी इसे लॉन्च करेंगे। इसका संभावित कार्यक्रम सुबह 10 बजे हो सकता है। अभी अभियान की पूरी रूपरेखा नहीं बताई गई है। लांचिंग के समय ही इसे बताया जाएगा।

– मप्र ने कहा- शपथ की पूरी तैयारी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी को फिट रहने की शपथ दिलाना है। इस पर मध्यप्रदेश की ओर से अफसरों ने कहा कि इसकी पूरी तैयारी है। खेल दिवस के कारण उस दिन कई आयोजन किए जाते हैं, इसलिए सुबह फिट रहने की शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद दोपहर में हॉकी टूर्नामेंट रखा गया है। इसके अलावा साइकिलिंग का आयोजन भी होगा। प्रत्येक व्यक्ति को वॉक, योग, दौड़, साइकिलिंग और अन्य एक्सरसाइज करने को लेकर जागरूक करने के लिए कैंपेन भी तैयार किया जा रहा है। इसे कई चरणों में लागू किया जाएगा। सभी जिलों को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत खेल दिवस पर प्रत्येक स्कूल, कॉलेज और अन्य कार्यालयों में फिट रहने की शपथ दिलाई जाएगी।
– सेहत के लिए उठाए कदम
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा देश को फिट रखने के लिए इस अभियान को लॉन्च करने की है। स्वच्छ भारत की तरह ही इसे डिजाइन किया जा रहा है। इसके तहत हर व्यक्ति को उसकी सेहत के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके कई कैंपेन चलेंगे। इसमें हर व्यक्ति को सुबह वॉक करने को प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा नियमित मेडिकल चेकअप, संतुलित व पोषक खान-पान और पर्यावरण से अटैच रहने के लिए जागरूक किया जाएगा।
– इनके लिए जागरूक किया जाएगा
हर दिन वॉक या दौड़ को अपनाना।
हर दिन योग-कसरत करो।
जिम या अन्य व्यायाम केंद्र ज्वॉइन करना।
संतुलित व पोषक तत्वयुक्त खान-पान।
नियमित मेडिकल चेकअप, सही इलाज।
पर्यावरण से अटैच रहना। सही वातावरण में रहना।

Home / Bhopal / Fitness Tips and Cycling – प्रदेश का हर शख्स लेगा ‘फिट इंडिया’ की शपथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो