scriptराजभवन के सामने होगा हर रविवार को सूर्य नमस्कार | Every sunday surya namaskar to behind Rajbhavan | Patrika News
भोपाल

राजभवन के सामने होगा हर रविवार को सूर्य नमस्कार

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की जन स्वास्थ्य के लिए नई पहल, राजभवन की दीवार पर सूर्य नमस्कार के 12 आसनों के योगाभ्यास की म्यूरल पेंटिग…

भोपालMay 11, 2018 / 04:29 pm

Venkat vijay Kumar

painting of surya namaskar
भोपाल. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जन स्वास्थ्य के लिए नई पहल की है। उन्होंने राजभवन की दीवार पर सूर्य नमस्कार के 12 आसनों के योगाभ्यास की म्यूरल पेंटिग बनाने के निर्देश दिए हैं। इसका काम शुरू हो चुका है।
पेंटिंग में विभिन्न मुद्राएं दर्शाई जाएंगी, जिन्हें देखकर लोग स्वत: ही अभ्यास कर सकेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक रविवार को राजभवन के आसपास सूर्य नमस्कार का आयोजन शुरू करने की भी योजना है।

नगर निगम के अफसरों के अनुसार स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का यह प्रयोग राज्यपाल की पहल पर हो रहा है। उन्होंने इस सोच को उच्च अधिकारियों के समक्ष जाहिर की थी। इसके बाद निगम के अधिकारियों ने टेंडर निकाला।
इसका ठेका 20 लाख रुपए में एक कंपनी को दिया गया है। कंपनी दीवार का प्लास्टर उखाड़कर उसे समतल कर रहा है। इसके बाद विभिन्न योगासनों को पेंटिंग से उकेरने का काम भी चल रहा है।
सेंपल को मिली हरी झंडी

कुछ सेंपल बनाकर तैयार कर राज्यपाल को दिखाया गया है। हरी झंडी दे दी है। पहले सूर्य भगवान का रथ बनाकर सात घोड़े बनाए और सूर्य नमस्कार के 12 आसनों को प्रदर्शित किया गया। निगम अफसर ने बताया कि कंपनी को इसी महीने में ही काम करके देना है।
इसके बाद जल्द ही महामहिम के हाथों पेंटिंग का लोकार्पण होगा। साथ ही प्रत्येक रविवार को सुबह सूर्य नमस्कार का आयोजन भी किया जाएगा। इसके लिए राजभवन के आसपास की जगह चिन्हित की जा रही है।
जानकारों का मानना है कि ये पेंटिंग लोगों को मोटिवेट करने का काम करेंगी, जिससे वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। दरअसल पेंटिंग में विभिन्न योग ? मुद्राएं दर्शाई जाएंगी, जिन्हें देखकर लोग स्वत: ही अभ्यास कर सकेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक रविवार को राजभवन के आसपास सूर्य नमस्कार का आयोजन शुरू करने की भी योजना है।
राज्यपाल की मंशा मुताबिक राजभवन की दीवार पर सूर्य नमस्कार के 12 आसनों को पेंटिंग से उकेरा जा रहा है। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का यह नया तरीका है। मई में कार्य पूर्ण हो जाएगा।
– हरीश गुप्ता, उपायुक्त, नगर निगम, भोपाल

Home / Bhopal / राजभवन के सामने होगा हर रविवार को सूर्य नमस्कार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो