scriptबस कर लें ये 3 एक्सरसाइज , दूर हो जाएगा आर्थराइटिस का असहनीय दर्द | Exercises for Arthritis in hindi | Patrika News

बस कर लें ये 3 एक्सरसाइज , दूर हो जाएगा आर्थराइटिस का असहनीय दर्द

locationभोपालPublished: Aug 16, 2018 05:33:47 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

बस कर लें ये 3 एक्सरसाइज , दूर हो जाएगा आर्थराइटिस का असहनीय दर्द

Arthritis

Arthritis

भोपाल। आर्थराइटिस (गठिया) से जूझ रहे मरीजों के लिए अच्छी खबर है। इसके असहनीय दर्द को कम करने के लिए अब जीवनभर दर्द निवारक दवाएं नहीं खानी होंगी। यही नहीं इस बीमारी को पूरी तरह खत्म करने के लिए सर्जरी की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। फिटनेस एंव जुम्बा एक्सपर्ट नेहा केडारे आपतको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताएंगी जिनको एक माह तक लगातार करने पर आपको इस बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। जानिए क्या हैं वे एक्सरसाइज….

मुट्ठी बनाएं

जब भी आपको हाथों में दर्द की शिकायत हो तो इस एक्सरसाइज को किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले हाथ को सीधा रखें। इसके बाद अंगूठे को अंदर लेते हुए मुट्ठी बनाएं। कुछ सेकण्ड बाद खोल दें और फिर से मुट्ठी बंद कर दें। इस एक्सरसाइज को दोनों हाथों पर १०-१० बार दोहराएं, आपको आराम मिलेगा।

अंगुली को मोड़ें

उल्टे हाथ की अंगुलियों को सीधा रखते हुए सबसे पहले अंगूठे को हथेली की तरफ मोड़ें। इस स्थिति में कुछ देर रहने के बाद अंगूठे को सीधा कर लें। इसके बाद तर्जनी अंगुली को हथेली की तरफ मोड़ें। कुछ समय बाद इसे सीधा कर लें। ऐसा बारी-बारी से सभी अंगुलियों के साथ करें।

अंगूठे को मोड़ें

इस एक्सरसाइज में अंगुलियों को सीधा रखते हुए अंगूठे को मोडऩा है। अंगूठे को कनिष्का अंगुली से स्पर्श करने का प्रयास करें। दोनों हाथों पर इस एक्सरसाइज को बारी-बारी से १० बार दोहराएं।


‘ओ’ बनाएं –

अपनी अंगुलियों और अंगूठे को अंदर की तरफ घुमाते हुए ‘ओ’ की आकृति बनाएं। इस स्थिति में कुछ देर तक बने रहें। इससे अंगुलियों में खिंचाव आ जाता है। इस एक्सरसाइज को दिन में दो-तीन बार दोनों हाथों पर दोहराएं।

टेबल बैंड एक्सरसाइज

अपने हाथों को कनिष्का अंगुली की तरफ से टेबल से स्पर्श करते हुए अंगूठे को सीधा रखें। इस दौरान हाथ और अंगुलियों की स्थिति अंग्रेजी के ‘एल’ अक्षर की तरह होनी चाहिए। कुछ देर हाथों में खिंचाव महसूस होने के बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं। दोनों हाथों पर १० बार यह एक्सरसाइज करें।

फिंगर लिफ्ट एक्सरसाइज

हाथों को हथेली की तरफ से टेबल पर सीधा रख लें। एक समय में एक-एक करके हर अंगुली को ऊपर की ओर उठाएं। जब यह एक्सरसाइज बाएं हाथ से हो जाए तो दाएं हाथ से भी इस एक्सरसाइज को दोहराएं। आपको दर्द से आराम मिलेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो