scriptभीषण गर्मी में लू से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय, नहीं तो खराब हो सकती है तबियत | Follow these measures to avoid heat stroke | Patrika News

भीषण गर्मी में लू से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय, नहीं तो खराब हो सकती है तबियत

locationभोपालPublished: May 27, 2020 05:44:40 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए क्या हैं उपाय….

photo6228794076875041369.jpg

heat stroke

भोपाल। गर्मी के तीखे तेवर बढ़े हुए हैं। ऐसे में घर से बाहर निकलते समय अपने शरीर को कवर करके निकलें। साथ ही बॉडी को हाइड्रेट रखें। इस मौसम में तरल पदार्थों को सेवन ज्यादा से ज्यादा मात्रा में किया जाना चाहिए। साथ ही मौसमी फलों को नियमित अपनी डाइट में शामिल करें। इनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करते हैं। डॉयटीशियन रश्मि श्रीवास्तव बताती हैं कि चाय-कॉफी जैसे गर्म पदार्थों का सेवन कम करना चाहिए। यदि धूप से लौटने पर आपको शरीर में जलन या बुखार जैसे लक्षण नजर आए तो तुरंत प्रभाव से घरेलू उपचार आजमाएं। जानिए लू लगने एवं लू से बचाने वाले कुछ कारगर उपायों के बारे में, जिनसे आपको लाभ होगा।

बटर मिल्क पीएं

दो बड़े चम्मच दही को एक गिलास पानी में मिलाएं। अब इसमें एक चुटकी नमक एवं जीरा पाउडर मिलाएं। गर्मियों में रोजाना एक-दो गिलास इस बटर मिल्क का सेवन करने से हीट स्ट्रोक से बचा जा सकता है। यह ड्रिंक बॉडी को हाइड्रेट रखने के साथ ही शरीर का तापमान भी बढऩे नहीं देता है। इसमें शरीर के लिए आवश्यक प्रोबायोटिक्स, प्रोटिन्स, मिनरल्स एवं विटामिन्स होते हैं।

यह हो सकते हैं लक्षण

लू लगने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है और उल्टी आना या फिर उबकाई की शिकायत रहती है। इसके अलावा सिर में दर्द, बदन टुटना एवं शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। कई बार लू लगने की वजह से मांसपेशियों में दर्द या फिर पेट में दर्द की परेशानी भी हो जाती है। हृदय की धड़कन तेज होना, बहुत अधिक या कम पसीना आना भी लू लगने के लक्षण माने जाते हैं।

एसेंशियल ऑयल

दो-तीन बूंद पुदीने का तेल एवं एक-दो बूंद लैवेंडर ऑयल को दो बड़ा चम्मच नारियल या जैतून के तेल में मिला लें। इस तेल को शरीर पर लगाने से बॉडी का तापमान सामान्य होगा।

प्याज का रस

प्याज के रस में शहद मिलाकर, कान के पीछे, पैरों के नीचे और छाती पर लगाने से आराम मिलेगा। चाहें तो एक छोटा चम्मच प्याज के रस में एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर पीएं।

इमली का पानी

दो गिलास पानी में इमली के कुछ टुकड़े डालकर उबाल लें। अब इसे छानकर इसमें शक्कर या शहद मिला लें। जब यह ठंडा हो जाए तो इसका सेवन करे। लू से बचने का यह बहुत ही कारगर उपाय है। यह बॉडी में न्यूट्रिशंस की पूर्ति कर डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसके अलावा चंदन के पाउडर का पेस्ट सिर एवं सीने पर लगाने से भी बॉडी के तापमान को सामान्य किया जा सकता है।

ठंडे पानी से नहाएं

यदि धूप से लौटने पर आपको लग रहा है कि बॉडी का तापमान बढ़ गया है और जलन महसूस हो रही है तो १५-२० मिनट ठंडे पानी से भरे बाथटब में बैठे रहें। यह सबसे अच्छा प्राथमिक उपचार है। दरअसल ठंडे पानी से नहाने पर शरीर का आंतरिक तापमान सामान्य हो जाता है लेकिन आपको आइस कोल्ड वाटर से नहीं नहाना चाहिए।

एपल साइडर विनेगर

एक गिलास ठंडे पानी में एक छोटा चम्मच एपल साइडर विनेगर मिलाएं। धूप से लौटने के बाद यदि आपको किसी तरह के परेशानी हो तो इस ड्रिंक को पीने से आराम मिलेगा। दरअसल, एपल साइडर विनेगर में मिनरल्स और विटामिन्स की मात्रा बहुत अच्छी होती है, हीट स्ट्रोक से बचने के लिए बॉडी को हाइड्रेट रखना जरूरी है। रोजाना ८-१० गिलास पानी पीएं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो