scriptयात्रियों की सुविधा के लिए सूत्र सेवा की 62 बसों का संचालन शुरू | For the convenience of passengers, 62 buses of Sutra Seva started oper | Patrika News
भोपाल

यात्रियों की सुविधा के लिए सूत्र सेवा की 62 बसों का संचालन शुरू

नादरा बस स्टैंड पर बना हेल्प सेंटर, यहां से 110 बसों का होना है संचालन

भोपालOct 06, 2019 / 09:30 pm

Rohit verma

यात्रियों की सुविधा के लिए सूत्र सेवा की 62 बसों का संचालन शुरू

यात्रियों की सुविधा के लिए सूत्र सेवा की 62 बसों का संचालन शुरू

भोपाल. शहर के बाहर आवागमन करने वाले यात्रियों को प्राइवेट बस ऑपरेटर्स की मनमानी से निजात दिलाने के लिए बीसीएलएल ने सूत्र सेवा के नाम से बसों का संचालन शुरू किया है। ये प्रदेश के कई हिस्सों में संचालित हो रही हैं। नादरा बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प सेंटर बनाया गया है, जहां से बसों के किराए से लेकर रूट तक की जानकारी दी जा रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में बीसीएलएल की बसों का संचालन होने लगा है।

पूरे प्रदेश में 110 बसों के संचालन की योजना है, इनमें से 62 बसें सड़क उतार दी गई हैं। इसके बाद 13 और बसें जल्द शुरू हो जाएंगी। सूत्र सेवा बसों का संचालन आइएसबीटी से हो रहा है। मुसाफिरों की सुविधा के लिए नादरा बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। जहां इ-टिकटिंग के साथ ही दूसरी जानकारियों भी यात्रियों को मुहैया कराई जा रही हैं। इसके लिए बीसीएलएल ने कर्मचारियों की तैनात कर रखी है।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में यहां से विदिशा रूट की बसें रवाना होती हैं। यह सभी बसें प्राइवेट बस संचालकों के जरिए चलाई जा रही हैं। इसके लए पहले यहां प्री-पेड ऑटो और लो फ्लोर बसों में यात्रा करने के लिए टिकट काउंटर बना था, लेकिन उसकी शुरुआत नहीं हो सकी। उसकी जगह सूत्र सेवा व्यवस्था जानकारी लिखना शुरू कर दी गई है।

इतना ही नहीं किस खिड़की से किस स्थान के लिए सूत्र सेवा की बसें मिलेंगी, उसका काउंटर बुकिंग के लिए तैयार कर दिया है। इतना ही नहीं इस बुकिंग काउंटर में लगेज भेजने के लिए सम्पर्क नम्बर बुकिंग करने के लिए टिकट काउंटर में लिखे गए हैं।

गौरतलब है कि हाल में बीबीएलएल ने शहर के बाद बस सेवा के लिए 110 लग्जरी बसे उतारी है। जिसका संचालन दो एजेंसी को दिया है। इसका नेतृत्व बीबीएलएल ही करेगा। वर्तमान में नादरा बस स्टैंड से विदिशा के लिए बसें संचालित होती है। इसके अलावा अन्य क्षेत्र की अनुबंधित बसे चल रही थी। जिसमें टिकट बुकिंग बस में ही होती थी। हर बस का रेट भी एक जैसा नहीं था। इस नई व्यवस्था में टिकट बुङ्क्षक ग खिड़कियों से की जा सकेगी।

यात्रियों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
पहले फेस में बीसीएलएल के नेतृत्व में संचालित 110 सूत्र सेवा बसें संचालित करने की शुरुआत हुई है। राज्य में कहीं भी आवागमन के लिए संचालन आइएसबीटी और नादरा बस स्टैंड से होगा। टिकट बुकिंग की व्यवस्था के लिए तैयारी की गई है। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
संजय सोनी, प्रवक्ता, बीसीएलएल

Home / Bhopal / यात्रियों की सुविधा के लिए सूत्र सेवा की 62 बसों का संचालन शुरू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो