scriptकिशोरी को नशे की लत लगाकर करवा रहे थे गंदा काम | Forced Prostitution in Bhopal | Patrika News
भोपाल

किशोरी को नशे की लत लगाकर करवा रहे थे गंदा काम

नशा मुक्ति केंद्र से पता चला, महिला समेत तीन पर मामला दर्ज

भोपालFeb 16, 2020 / 01:15 am

नीलेंद्र कुमार

Forced Prostitution in Bhopal

किशोरी को नशे की लत लगाकर करवा रहे थे गंदा काम

भोपाल. ऐशबाग इलाके की रहने वाली किशोरी को नशे की लत लगाकर महिला और उसके दो साथियों ने देह व्यापार के धंधे में ढकेल दिया। करीब पांच माह से आरोपी उसके साथ गलत काम करा रहे थे। उसे शहर से बाहर भी भेजा जाता था। निशातपुरा पुलिस ने महिला समेत उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

निशातपुरा पुलिस के मुताबिक ऐशबाग निवासी 15 वर्षीय किशोरी घर में रहती है। उसने पुलिस को बताया कि उसके घर उसकी मुंहबोली मौसी पायल उर्फ अप्पी आती थी। वह उसे झांसा देकर अपने घर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निशातपुरा लेकर गई। घर में उसे खाने के सामान में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद उसके दोस्त इमरान ने दुष्कर्म किया। बाद में महिला के दूसरे साथी छोटे इमरान ने गलत काम किया। इसके बाद उसे दूसरे लोगों के पास भेजने लगे। करीब पांच माह से आरोपी उसके साथ गलत काम कर रहे थे।

मां ने नशा मुक्ति केंद्र में फोन लगाया, तब खुला राज
किशोरी की मां को बेटी की नशे की लत का पता चला। इस पर उसने अपने करीबी से नशा मुक्ति केन्द्र में फोन लगवाया। मां उसे नशा मुक्ति केन्द्र लेकर पहुंची। जहां, किशोरी ने आपबीती बताई। इसके बाद नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक ने बाल कल्याण समिति को इसकी सूचना दी। समिति के सदस्यों ने पीडि़ता को गौरवी में भेजा। जहां, काउंसिलिंग के बाद किशोरी ने घटना के बारे में बताया। गौरवी संस्था ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

Home / Bhopal / किशोरी को नशे की लत लगाकर करवा रहे थे गंदा काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो