scriptक़ानून व्यवस्था बनाने में मदद देंगे, वन विभाग के 60 कर्मचारी | forest news | Patrika News
भोपाल

क़ानून व्यवस्था बनाने में मदद देंगे, वन विभाग के 60 कर्मचारी

– वन विभाग ने जारी किया आर्डर , सबसे पहले उडऩदस्ता कर्मचारियेां की लगाई ड्यूटी

भोपालMar 30, 2020 / 10:05 pm

praveen malviya

क़ानून व्यवस्था बनाने में मदद देंगे, वन विभाग के 60 कर्मचारी

forest force

भोपाल. कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच लॉक डाउन में कानून-व्यवस्था बनाने के लिए सरकार वन विभाग के कर्मचारी अधिकारियों की सेवाएं लेगी। वन विभाग के भोपाल मण्डल की ओर से सबसे पहले उडऩदस्ते के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। भोपाल वन मण्डल से 60 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि जरुरत पडऩे पर अन्य रेंज के कर्मचारी- अधिकारियों को भी पुलिस-प्रशासन की मदद के लिए उपयोग लिया जाएगा। लिखित आदेश जारी करने की मांग वन मण्डल भोपाल के अधिकारियों ने गुरुवार सुबह वन कर्मियों को पुलिस के साथ मिलकर ड्यूटी के मौखिक आदेश दिए। इसके तहत उडऩदस्ते के एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों को कानून- व्यवस्था बनाने में अपनी सेवाएं देनी है। लेकिन कर्मचारियों ने संवेदनशील मामले में मौखिक आदेश को अपर्याप्त बताते हुए लिखित आदेश की मांग की है। जिसके बाद 60 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के आदेश दिए गए। ‘ कलेक्टर के निर्देशानुसार वन विभाग के अमले की ड्यूटी लगाई गई है, कर्मियों को कंट्रोल रूम में आमद देना है, जहां जरुरत के अनुसार उनका उपयोग किया जाएगा। ’ हरिशंकर मिश्रा, डीएफओ

Home / Bhopal / क़ानून व्यवस्था बनाने में मदद देंगे, वन विभाग के 60 कर्मचारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो