scriptहत्या से हवालात तक गैंगस्टर विकास दुबे की पूरी कहानी | Full Story of vikas dubey arresting at mahakal mandir ujjain | Patrika News
भोपाल

हत्या से हवालात तक गैंगस्टर विकास दुबे की पूरी कहानी

यूपी पुलिस का मोस्टवांटेड क्रिमिनल विकास दुबे मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया, विकास की गिरफ्तारी के बाद एमपी-यूपी की सियासत गर्मा गई है।

भोपालJul 09, 2020 / 04:19 pm

Shailendra Sharma

photo_2020-07-09_16-05-56.jpg

भोपाल. उत्तरप्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार चल रहे मोस्टवांटेड क्रिमिनल विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुनाहों का गैंगस्टर विकास दुबे महाकाल मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचा था लेकिन इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। विकास दुबे ने जैसे ही महाकाल मंदिर के टिकिट काउंटर पर अपना नाम बताया तो काउंटर पर बैठे कर्मचारी को शक हुआ। शक होने पर कर्मचारी ने सुरक्षागार्डस को जानकारी दी इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने विकास को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद विकास दुबे चीख-चीखकर ये बोलता रहा कि वो विकास दुबे है कानपुर वाला।

 

गैंगस्टर विकास पर था 5 लाख का ईनाम
मध्यप्रदेश से गैंगस्टर विकास की गिरफ्तारी के बाद अब उसे यूपी पुलिस को सौंपने की तैयारी है। खुद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और सीएम शिवराज गैंगस्टर की गिरफ्तारी की पुष्टि कर चुके हैं। वहीं गैंगस्टर की गिरफ्तारी के बाद एमपी और यूपी की सियासत में भी भूचाल सा आ गया है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने गैंगस्टर विकास की गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाए हैं और इसे सरेंडर बताते हुए सवाल उठाया है। वहीं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी गैंगस्टर विकास की गिरफ्तारी को सरेंडर बताकर सियासत गर्मा दी है।

देखें वीडियो-

https://youtu.be/CVUF5poldNo

एमपी में गैंगस्टर की एंट्री का मिला था इनपुट
गैंगस्टर विकास दुबे की तलाश बीते कुछ दिनों से मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की पुलिस सरगर्मी से कर रही थी। चंबल के बीहड़ों से लेकर शहडोल के जंगलों तक छापेमारी हो रही थी। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार हुए मुख्य आरोपी विकास दुबे की एमपी में एंट्री का इनपुट मिलने के बाद से ही मध्यप्रदेश पुलिस सतर्क हो गई थी और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। गुरुवार की सुबह एकाएक मोस्टवांटेड गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गैंगस्टर विकास अपने साथियों के साथ बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचा था। लेकिन महाकाल के दरबार में दर्शन से पहले ही उसे पुलिस ने सलाखों के पीछे कालकोठरी में पहुंचा दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो