scriptGate 2020 admit card: आज होंगे गेट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड | GATE Exam 2020 Admit Card download steps here | Patrika News
भोपाल

Gate 2020 admit card: आज होंगे गेट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

गेट की परीक्षा 1, 2, 8 और 9 फरवरी को GATE EXAM

भोपालJan 03, 2020 / 02:02 pm

दीपेश तिवारी

GATE Exam 2020

GATE Exam 2020

भोपाल। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के लिए गेट 2019 का एडमिट कार्ड (Gate Admit Card 2020) आज 3 जनवरी शुक्रवार को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था वो गेट परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
इस परीक्षा GATE E Exam 2020 में देश भर से उम्मीदवार भाग लेंगे। वहीं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित पूरे मध्यप्रदेश से भी हजारों की संख्या में उम्मीदवार इसके एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं।
एडमिट कार्ड Admit card पर जो केंद्र और समय दिया गया है उस पर उम्मीदवारों को समय time पर पहुंचना होगा। गेट की परीक्षा 1, 2, 8 और 9 फरवरी को होनी है। परीक्षा GATE exam दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी. जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 तक होगी।
इस दौरान 25 विषयों की ऑनलाइन online Exam परीक्षा होगी। आपको यह भी बता दें कि गेट का स्कोर तीन साल के लिए मान्य रहता है। इस टेस्ट को आप कितनी भी बार दे सकते हैं। इसके प्रयासों की संख्या की कोई सीमा नहीं है।
गेट के माध्यम से कई इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर और कोई कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है। इसके अलावा गेट स्कोर के माध्यम से बीएचईएल, गेल, एचएएल, आईओसीएल और ओएनजीसी जैसी नवरत्न कंपनियों में नौकरी के अवसर मिलते हैं।
ये है खास…
: आवेदक आधिकारिक वेबसाइट से गेट पर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

: आईआईटी-दिल्ली ने 3 सितंबर को पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की और परीक्षा चार तिथियों पर आयोजित की जाएगी – 2020 में फरवरी 1,2,8 और 9।
: इस साल GATE परीक्षा के लिए 800,000 से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। परीक्षा आठ सत्रों में आयोजित की जाएगी – जिसमें सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग परीक्षाओं के लिए दो-दो सत्र शामिल हैं।
: इस वर्ष की परीक्षा भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बैंगलोर के साथ-साथ सात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) – बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास, और रुड़की के परिसरों में आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज…
GATE 2020 का एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है जिसे परीक्षा केंद्र में परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को ले जाना होगा।
GATE एडमिट कार्ड 2020 में परीक्षा कार्यक्रम और परीक्षा केंद्र का विवरण होगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि GATE 2020 एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। परीक्षाओं के संबंध में विवरण और परीक्षा के स्लॉट GATE 2020 के एडमिट कार्ड पर दिए जाएंगे।

एडमिट कार्ड के लिए यहां करें क्लिक : Direct Link to download GATE 2020 Admit Card

GATE 2020 एडमिट कार्ड : ऐसे करें डाउनलोड…
01: GATE 2020 आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

0 2: GATE 2020 एडमिट कार्ड पर क्लिक करें
03: गेट 2020 एडमिट कार्ड में लॉगिन विवरण दर्ज करें

04: गेट एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड करें

GATE 2020 के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर, GATE 2020 की परीक्षा अनुसूची, परीक्षा केंद्र के लिए रिपोर्टिंग समय, उम्मीदवारों की तस्वीर और हस्ताक्षर और परीक्षा के दिन का पालन करने के निर्देश होंगे।
GATE 2020 कंप्यूटर आधारित मोड में 1, 2, 8 और 9, 2020 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दो स्लॉट में आयोजित की जाएगी। पहला स्लॉट 9: 30 AM से 12: 30 PM तक होगा जबकि दूसरा स्लॉट 2: 30 से 5: 30 PM तक होगा। पूरा स्लॉट विवरण GATE 2020 एडमिट कार्ड पर प्रदान किया जाएगा।
Gate Admit Card 2020: मुख्य जानकारी-
: सिविल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग पेपर दो सत्रों में आयोजित किए जाएंगे।
: बाकि अन्य 23 विषयों के पेपर एक-एक सत्र में आयोजित किए जाएंगे।
: परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट्स में किया जाएगा।
: पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 5.30 बजे तक चलेगी।
: सभी परीक्षाओं का आयोजन 8 सत्रों में किया जाएगा।
: बता दें कि पिछले साल, 9.27 लाख परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।
: आईआईटी में एमटेक शुल्क बढ़ोतरी के एचआरडी मंत्रालय के फैसले के बाद आवेदनों की संख्या घटने की उम्मीद थी।
: सबसे ज्यादा आवेदन 1,71,432 मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एमई) के लिए किए गए हैं , जबकि सबसे कम आवेदन 1,750 इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन (ईवाई) के लिए आए हैं।
: बायोमेडिकल इंजीनियरिंग (बीएम) परीक्षा पहली बार गेट परीक्षा में शामिल की गई है, जिसके लिए 2,229 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली ने ग्रेजुएट एप्टीट्यू़ड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2020 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 03 सितंबर 2019 से शुरु कर दिए थे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 सिंतबर निर्धारित की गई थी।
: इसके बाद अंतिम तिथि 05 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई।
: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा में आवेदन करने के लिए 1500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया था।
: आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये था।
बता दें कि गेट परीक्षा हर साल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc),और सात आईआईटी बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास, रूड़की द्वारा आयोजित किया जाता है।
: यह नेशनल को-ऑर्डिनेशन बोर्ड (NCB), उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD), केंद्र सरकार के अधीन आता है।

Home / Bhopal / Gate 2020 admit card: आज होंगे गेट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो