scriptGold and Silver Rate : धीरे-धीरे गिरता जा रहा सोने का भाव, चांदी में आई तेजी, जानें क्या है आज का भाव | Gold and Silver Rate in MP: Gold cheaper in Bullion Market | Patrika News
भोपाल

Gold and Silver Rate : धीरे-धीरे गिरता जा रहा सोने का भाव, चांदी में आई तेजी, जानें क्या है आज का भाव

सराफा एसोसिएशन के सदस्य मिलकर बाजार खुलने के समय दाम तय करते हैं।

भोपालNov 13, 2019 / 03:08 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

भोपाल/ वैश्विक सराफा बाजार bullion market में आज दूसरे दिन भी सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई। कमजोर वैश्विक रुख के चलते सोने के भाव में यह गिरावट लगातार देखी जा रही है। इस गिरावट से स्थानीय सराफा बाजार में 22 कैरेट सोना 37 हजार 250 और 24 कैरेट सोना 38,110 रुपए प्रति दस ग्राम रहा।

वहीं चांदी के भाव में 300 रुपए प्रति किलो की तेजी आई है। अब एक किलो चांदी की कीमत 47 हजार 800 रुपये पर आ गई है। गौरतलब है कि चांदी मंगलवार को 47,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में तेजी आने के कारण चांदी की कीमत में यह तेजी दर्ज की गई है।

अलग-अगल बाजार में सोने का भाव अलग-अलग

सराफा व्यापारी नवनीत अग्रवाल ने बताया कि सोना जिस कीमत पर खरीदते हैं, वह स्पॉट प्राइस यानी हाजिर भाव होता है। ज्यादातर शहरों के सराफा एसोसिएशन के सदस्य मिलकर बाजार खुलने के समय दाम तय करते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये भाव अन्तरराष्ट्रीय बाजार से ज्यादा होता है।

इसके साथ ही सोना और चांदी की गुणवत्ता पर भी निर्भर करता है। इसमें वैट, लेवी एवं लागत जोड़कर दाम घोषित किए जाते हैं। वहीं दाम पूरे दिन चलते हैं। यहीं वजह है कि अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

निवेशकों का सोने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं

सोने में निवेश अब फायदे का सौदा नहीं है। हालांकि कुछ कारोबारियों को अब भी लग रहा है कि सोने के दाम आगे चढ़ सकते हैं। बाजार की नजर अमरीका में जारी होने वाले नॉन फार्म पेरोल के आंकड़ों पर टिकी हुई हैं। इधर, ड्यूटी घटने के आसार घटते निर्यात व बढ़ती बेरोजगारी को थामने के लिए अब एक्सपोर्ट सेक्टर पर सरकार का फोकस है।

शेयर बाजारों में गिरावट के बावजूद निवेशकों के सोने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाने की उम्मीद नहीं है। विश्लेषकों का कहना है कि सोने में आगे गिरावट आ सकती है। दरअसल, अमरीका और चीन के बीच ट्रेड वॉर के समाधान के साथ ही गोल्ड की कीमतों में तेजी गिरावट दिखेगी।

Home / Bhopal / Gold and Silver Rate : धीरे-धीरे गिरता जा रहा सोने का भाव, चांदी में आई तेजी, जानें क्या है आज का भाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो