scriptGold Silver Rate Today : सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी में गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट भाव | gold silver rate today in mp: bullion market gold and silver prices | Patrika News
भोपाल

Gold Silver Rate Today : सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी में गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट भाव

सराफा बाजार में सोना और चांदी की मांग घटी

भोपालNov 15, 2019 / 08:03 am

KRISHNAKANT SHUKLA

भोपाल/ वैश्विक बाजार Global bullion market में आई तेजी के बाद आज एक बार फिर सोने की कीमतों में तेजी आई है। वहीं चांदी में प्रतिकिलो के भाव से 100 रुपए की गिरवाट दर्ज की गई। सराफा व्यापारियों की माने तो आने वाले दिनों में सोना और चांदी के दाम gold silver rate today बढ़ेंगे। इससे ज्वैलरी भी महंगे होने के आसार है। व्यापारी नवनीत का कहना है कि त्योहारी और विवाह सीजन में मांग बढ़ती है ऐसे में मांग पूरी न होने पर ज्वैलरी के दाम बढ़ जाते हैं।

सोना-चांदी की मांग घटी

आज स्थानीय सराफा बाजार में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 37,250 रुपए और 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 39,110 रुपए है। वहीं चांदी प्रति एक किलो 48 हजार 400 रुपए के भाव से बिक रहा। सराफा व्यापारियों का कहना है कि सोना जिस कीमत पर खरीदते हैं, वह स्पॉट प्राइस यानी हाजिर भाव होता है।

 

बाजार खुलते ही तय होते हैं भाव

ज्यादातर शहरों के सराफा एसोसिएशन Bullion Association के सदस्य मिलकर बाजार खुलने के समय दाम तय करते हैं। एक्सपर्ट्स Experts का कहना है कि ये भाव अन्तरराष्ट्रीय बाजार से ज्यादा होता है। इसके साथ ही सोना और चांदी की गुणवत्ता पर भी निर्भर करता है। इसमें वैट, लेवी एवं लागत जोड़कर दाम घोषित किए जाते हैं। वहीं दाम पूरे दिन चलते हैं। यहीं वजह है कि अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

एक्सपोर्ट सेक्टर पर सरकार का फोकस

सोने में निवेश अब एक फायदे का सौदा नहीं है। हालांकि कुछ कारोबारियों को अब भी लग रहा है कि सोने के दाम आगे चढ़ सकते हैं। बाजार की नजर अमरीका में जारी होने वाले नॉन फार्म पेरोल के आंकड़ों पर टिकी हुई हैं। इधर, ड्यूटी घटने के आसार घटते निर्यात व बढ़ती बेरोजगारी को थामने के लिए अब एक्सपोर्ट सेक्टर पर सरकार का फोकस है।

गोल्ड की कीमतों में तेजी

शेयर बाजारों में गिरावट के बावजूद निवेशकों के सोने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाने की उम्मीद नहीं है। विश्लेषकों का कहना है कि सोने में आगे गिरावट आ सकती है। दरअसल, अमरीका और चीन के बीच ट्रेड वॉर Trade war के समाधान के साथ ही गोल्ड की कीमतों में तेजी गिरावट दिखेगी।

Home / Bhopal / Gold Silver Rate Today : सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी में गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट भाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो