scriptमध्यप्रदेश में अब 12 मुख्यमंत्री, जब तक मंत्रियों के बंगले पुतेंगे तब तक गिर जाएगी कमलनाथ की सरकार | gopal bhargava statement on kamalnath govt | Patrika News
भोपाल

मध्यप्रदेश में अब 12 मुख्यमंत्री, जब तक मंत्रियों के बंगले पुतेंगे तब तक गिर जाएगी कमलनाथ की सरकार

मध्यप्रदेश में अब 12 मुख्यमंत्री, जब तक मंत्रियों के बंगले पुतेंगे तब तक गिर जाएगी कमलनाथ की सरकार

भोपालJan 15, 2019 / 08:41 am

shailendra tiwari

kamal nath

मध्यप्रदेश में अब 12 मुख्यमंत्री, जब तक मंत्रियों के बंगले पुतेंगे तब तक गिर जाएगी कमलनाथ की सरकार

भोपाल. मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार को लेकर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने बड़ा बयान दिया है। सोमवार को सागर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव कहा कि जब तक मंत्रियों के बंगले पुतेंगे, तब तक कांग्रेस सरकार गिर जाएगी। बता दें कि इस बार किसी भी दल को मध्यप्रदेश में पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं पर उसे बहुमत नहीं मिला है। कांग्रेस की सरकार बसपा, सपा औऱ निर्दलीय विधायकों के समर्थन से चल रही है। हालांकि विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को 120 सीटें मिलीं थी।
gopal
क्या कहा गोपाल भार्गव ने
नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा, जब तक मंत्रियों के बंगले पुतेंगे, तब तक कांग्रेस सरकार गिर जाएगी क्योंकि प्रदेश में ऐसी सरकार बनी है, जिसमें हार्ट किसी का, किडनी किसी की और लिवर किसी और का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार चार माह से ज्यादा नहीं चलेगी। 11 दिसंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद मध्यप्रदेश में एक बीमार शिशु पैदा हुआ जिसकी किडनी समाजवादी पार्टी, हार्ट बहुजन समाज पार्टी और अन्य अंग निर्दलियों के लगे हैं। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी मिलने के उपरांत गोपाल भार्गव पहली बार सोमवार को पहली बार अपने गृह जिले एवं गृह नगर पहुंचे थे। उनके यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
जनता के काम करवाएंगे
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता के लिए की गई घोषणाएं सरकार से गला दबाकर पूरी करवाएंगे। उन्होंने कांग्रेस की गुटबाजी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब प्रदेश में 12 मुख्यमंत्री हो गए हैं जो कि सरकार का नियंत्रण कर रहे हैं।

कैलाश ने भी दिया था विवादित बयान
गोपाल भार्गव से पहले भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी कहा था कि जिस दिन भाजपा आलाकमान को छींक भर आ गई, उसी दिन भाजपा सत्ता में आ जाएगी। बस, ‘बॉस’ का इशारा हो जाए, कमलनाथ सरकार पांच दिन में गिरा देंगे। बता दें कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ ही भाजपा नेताओं द्वारा लगातार सरकार पर दबाव बनाने के लिए ऐसे बयान आ रहे हैं कि सरकार गिर जाएगी।
2018 में ऐसी है स्थिति
कांग्रेस- 114
भाजपा-109
बसपा- 02
सपा- 01
निर्दलीय- 04

Home / Bhopal / मध्यप्रदेश में अब 12 मुख्यमंत्री, जब तक मंत्रियों के बंगले पुतेंगे तब तक गिर जाएगी कमलनाथ की सरकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो