scriptदो लाख जमा कराए अब कुल खर्च तय होने का इंतजार | haj yatra 2019 | Patrika News
भोपाल

दो लाख जमा कराए अब कुल खर्च तय होने का इंतजार

– किराया, रिहाइश और दूसरी खर्च के आधार पर सेंट्रल हज कमेटी करेगी कुल खर्च का निर्धारण

भोपालApr 07, 2019 / 08:05 am

शकील खान

news

दो लाख जमा कराए अब कुल खर्च तय होने का इंतजार

भोपाल। हजयात्रा के लिए चुने गए लोगों ने दूसरी किश्त के रूप में एक लाख 20 हजार रुपए दूसरी किश्त के रूप में जमा करा दिए। इसके लिए 5 अप्रेल यानि शुक्रवार को अंतिम तारीख थी। वहीं दूसरी ओर हज कमेटी ऑफ इंडिया से जारी एक सर्कुलर के तहत भोपाल एयरपोर्ट से दूसरे लेप में हजयात्रा के लिए उड़ान होगी।
इस बार प्रदेश से करीब 4800 लोग हजयात्रा पर जाएंगे। प्रत्येक हजयात्री से दो किश्तों में दो लाख एक हजार रुपए की राशि जमा कराई गई। दूसरी किश्त के रूप में एक लाख 20 हजार रुपए जमा कराने शुक्रवार को अंतिम तारीख थी। हज कमेटी के सीईओ दाउद अहमद के मुताबिक दूसरी किश्त जमा कराने अंतिम तारीख बढ़ाने संबंधी कोई जानकारी नहीं है। सेंट्रल हज कमेटी से आदेश के आधार पर आगे की प्रक्रिया होगी। उल्लेखनीय है कि इस बार भी प्रदेश के अधिकांश यात्री मुम्बई से ही हजयात्रा के लिए रवाना होंगे।
हज पर कुल खर्च तय होने के बाद जमा करानी होगी बकाया राशि

हजयात्रा 2019 पर कुल कितना खर्च होगा ये तय होना बाकी है। यात्रा के लिए टेंडर, रिहाइश और दूसरों खर्चों के आधार पर सेंट्रल हज कमेटी इसका निर्धारण करेगी। अब तक प्रत्येक हजयात्री से दो लाख एक हजार रुपए लिए जा चुके हैं। इस जमा राशि और तय की गई राशि के बीच जो भी अंतर होगा वह उसके बाद जमा कराया जाएगा।
देश में 22 इम्बार्केशन प्वाइंट

हजयात्रा के लिए पूरे देश में 22 इम्बार्केशन प्वाइंट बने हैं। यहां से हज की सीधी उड़ान रहती है। इनमें से भोपाल भी एक प्वाइंट है। हज कमेटी ने इन प्वाइंट्स को दो हिस्सों में बांट दिया है। एक हिस्से में 10 प्वाइंट हैं वहीं दूसरे में 12 इम्बार्केशन प्वाइंट को रखा गया है।

Home / Bhopal / दो लाख जमा कराए अब कुल खर्च तय होने का इंतजार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो