भोपाल

वजन कम करने के साथ साथ दिल को भी स्वस्थ रखता है ये फल, जानिए इसके फायदे

वजन कम करने के साथ साथ दिल को भी स्वस्थ रखता है ये फल, जानिए इसके फायदे

भोपालApr 21, 2019 / 06:18 pm

Faiz

वजन कम करने के साथ साथ दिल को भी स्वस्थ रखता है ये फल, जानिए इसके फायदे

भोपालः आमतौर पर गर्मियों का सीजन आते ही ज्यादा वज़न वाले लोग अपने खान पान में बहुत कमी कर देते हैं, ताकि इस सीजन में उनका वज़न तेजी से कम हो जाए। लेकिन कई बार ऐसा करना सेहत के लिए हानीकारक भी हो सकता है। ये बात तो बहुत हद तक सही है कि, नियमित वर्कआउट और फैटी चीजों का सेवन छोड़कर हम गर्मियों में ज्यादा आसानी से वेट लॉस कर सकते हैं, लेकिन, सिर्फ खाना पीना छोड़कर इस समस्या से छुटकारा पाना संभव नहीं है। ऐसा करने से शरीर में कमजोरी आती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, जिसके चलते कई अन्य बीमारियां गले पड़ने के चांसेस बढ़ जाते हैं। ऐसे में नियमित खाना खाते हुए सिर्फ अनानास का सेवन करते हुए हम खुद को तंदुरुस्त भी रख पाते हैं, साथ ही आसानी से वजन भी घटा सकते हैं।

वैसे भी कई लोग खुद को तंदुरुस्त रखने के लिए मौसम के फलों का सेवन करते हैं। जब लोगों शारीर में खून की कमी होती है या कमजोरी सा फील होता तो भी डॉक्टर उन्हें फल का सेवन करने या उनका जूस पीने की सलाह देते हैं। इन्ही में से एक बड़ा ही गुणकारी फल है अनानास, जिसे कई लोग खाना भी पसंद करते हैं। आपको बता दें बेहद रसीले स्वाद के साथ-साथ इसमें बॉडी की इम्युनिटी बढ़ाने वाले तत्व भी पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर की कई समस्याओं का निवारण करते हैं।

अनानास खाना

स्वाद के साथ साथ अनानास अपने गुणों और पोषक तत्वों से भी जाना जाता है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी कई बीमारियों का इलाज होता है। वजन कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में ये बेहद कारगर माना जाता है। अनानास में भारी मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत करने फेट काटकर मसल्स मजबूत करने में बेहद कारगर होता है। इसके अलावा ये पाचन शक्ति को भी मजबूत करने में गुणकारी औषधि का किरदार निभाता है।

अनानास के अन्य फायदे

-अनानास में एंटी कैंसर एजेंट होता है। साथ ही इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के पोषक तत्व भी पाए जते हैं। इसके रोज़ाना सेव से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने की छमता मिलती है।

-अनानास में ब्रोमलिन भी पाया जाता है। ये एक ऐसा एंजाइम है जो जोड़ों के दर्द व सूजन को कम करने में बेहद कारगर होता है।

-अनानास में भारी मात्रा में फाइबर और मैग्नीशियम पाया जाता है। साथ ही इसमें बीटा केरोटिन और थाइमीन भी पाया जाता है जो दिल के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है।

Home / Bhopal / वजन कम करने के साथ साथ दिल को भी स्वस्थ रखता है ये फल, जानिए इसके फायदे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.