भोपाल। कुछ दिनों से जारी भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। वहीं प्रदेश की सबसे बड़ी नदी नर्मदा धीरे-धीरे खतरे के निशान की तरफ बढ़ रही है। जबलपुर के बरगी बांध, तवा बांध, ओंकारेश्वर डैम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। आलम यह है कि मध्यप्रदेश से लेकर गुजरात के सरदार सरोवर डैम तक पानी ही पानी हो गया है।