26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP में यहां होने वाली है तेज बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मध्यप्रदेश के अनेक जिलों के तापमान में कमी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 14 Jun 2019, 4:51 PM IST

weather of MP

MP में यहां होने वाली है तेज बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भोपाल। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे मध्य प्रदेश में शुक्रवार को मौसम ने कुछ राहत देने का काम किया।

इसके चलते दोपहर में राजधानी भोपाल के आसमान में अचानक बादल छा गए और कुछ देर हल्की बारिश भी हुई। वहीं इसी दिन रायसेन में भी कुछ रूक रुककर करीब 1 घंटे तक झमाझम बारिश हुई।

इसके अलावा भी मध्यप्रदेश के अनेक जिलों के तापमान में कमी दर्ज की गई। वहीं इसी बीच मौसम विभाग का कहना है, कि मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

MUST READ : इस बार फिर पानी की आफत से जुझेगा भोपाल! जुलाई में तेजी आने की उम्मीद...

इसके अनुसार शनिवार यानि 15 जून को छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, बालाघाट,नरसिंहपुर, सिवनी,कटनी,उमरिया, अनूपपुर, शहडोल,डिंडोरी, होशंगाबाद बैतूल सहित हरदा जिले के कुछ स्थानों पर, जबकि भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, पन्ना, सागर,टिकमगढ़, दमोह, छतरपुर,रीवा, सतना, सीधी,सिंगरौली, उज्जैन, नीमच, रतलाम सहित शाजापुर, देवास, बुरहानपुर,आगर खंडवा , खरगौन, इंदौर, धार, गुना, ग्वालियर, अशोकनगर जिलों में कहीं कहीं पर गरज व चमक के साथ तेज बारिश व आंधी आने की संभावना है। वहीं तकरीबन यही स्थिति रविवार सुबह तक रहने की संभावना बताई जा रही है।

वहीं मौसम के जानकार एके शर्मा के अनुसार भोपाल व आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना बने रहने की संभावना, हां बीच बीच में धूप खिल सकती हैं। लेकिन करीब 18 जून के बाद भोपाल के आकाश में बाद तो दिखने की संभावना है, लेकिन इसी समय उमस का भी मौसम पर तेजी से प्रभाव पड़ेगा। वहीं इसी दिन से तापमान पुन्: बढ़ना शुरु कर सकता है।

जानिये देश के हाल...
इससे पहले मध्य प्रदेश के भोपाल में शुक्रवार को बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में गुरुवार व शुक्रवार को हुई हल्की व तेज बारिश के चलते लोगों को भयंकर गर्मी से राहत मिल गई है।

वहीं दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान में चक्रवाती हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है, जिनका असर यूपी, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार शाम को इन राज्यों में धूलभरी तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं सोमवार सुबह हल्की बारिश की भी संभावना व्यक्त की गई है।

जबकि दिल्ली में गुरुवार को कहीं-कहीं पर हुई हल्की बारिश और तेज हवाओं ने बीते कई दिनों से पड़ रही भंयकर गर्मी से राहत दी थी, लेकिन शुक्रवार से एक बार फिर गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक गर्मी का असर ऐसे ही बना रहेगा। इस दौरान उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

वहीं गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि चक्रवाती तूफान वायु का खतरा पूरी तरह से टल गया है। अब राज्य सुरक्षित है। बता दें कि तूफान रास्ता बदलकर ओमान की तरफ मुड़ गया है।