scriptबाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए सड़क पर उतर चंदा कर रहे युवा | help kerala flood victim | Patrika News
भोपाल

बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए सड़क पर उतर चंदा कर रहे युवा

मुसीबत में फंसे केरल के बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए शहर के कई युवा सड़कों पर उतर आए हैं। बाजार, दफ्तर और सामाजिक संस्थाओं की मदद से चंदा जुटाकर ये मदद भेजने का काम कर रहे हैं। शहर में एेसे कई समाजसेवी संगठन हैं जो इसे अंजाम दे रहे हैं।

भोपालAug 28, 2018 / 02:17 pm

शकील खान

news

बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए सड़क पर उतर चंदा कर रहे युवा

कोशिश : शहर के ज्यादातर चौराहे पर सामाजिक संगठनों के जरिए मदद जुटाने चल रहा है काम, हर धर्म और समाज के लोग आए साथ

भोपाल. मुसीबत में फंसे केरल के बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए शहर के कई युवा सड़कों पर उतर आए हैं। बाजार, दफ्तर और सामाजिक संस्थाओं की मदद से चंदा जुटाकर ये मदद भेजने का काम कर रहे हैं। शहर में एेसे कई समाजसेवी संगठन हैं जो इसे अंजाम दे रहे हैं। परेशानी की इस घड़ी में भेदभाव भुलाकर एकता की मिसाल देखने को मिल रही है।

इन दिनों शहर के ज्यादातर चौराहे पर सामाजिक संगठनों के जरिए मदद जुटाने का काम हो रहा है। जहां समाजसेवी, युवा मिलकर केरल के बाढ़ पीडि़तों के लिए सामान और आर्थिक मदद जमा की जा रही है। बोर्ड ऑफिस, न्यू मार्केट, दस नम्बर, कोलार, बैरागढ़, बोगदापुल, भारत टॉकि ज आदि चौराहे पर तो आपको युवा बाढ़ पीडि़तों के लिए मदद की भीख मांग ही रहे है। उन्हें लोग सम्मान से पैसा भी दे रहे है।

चंदा पेटी से जमा की मदद
इकबाल मैदान में रोटी बैंक चलाने वाले आबिद हुसैन बताया कि बड़े स्तर पर तो लोग मदद के लिए पैसा स्वंय बैंक के माध्यम से सीधे बैठ रहे है। शहर के युवा भी सभी स्तर पर चंदा पेटी लेकर जहां से जितना बन पड़े पैसा लेकर उसे भेजते जा रहे है। हमारा संगठन तो पिछले एक सप्ताह से इसमें जुटा हुआ है। गैस पीडि़त पुर्नावास संगठन के अध्यक्ष अनन्य प्रताप सिंह ने बताया कि सभी संगठनों के साथ युवा इस काम में जुटे हुए है। इसका असर में शहर में इस लिए भी सभी ओर नजर आ रहा है क्योकि यहां के लोग ने गैस त्रासदी झेली है। आपदा पीडि़त ही समझ सकता है पीडि़तों की दर्द। शहर में कई संस्थाएं मदद के लिए उतरी, जुटा रहीं हैं सामान

 

Home / Bhopal / बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए सड़क पर उतर चंदा कर रहे युवा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो