scriptमहाशिवरात्रि 2020 : इन लोगों पर रहती है भगवान शिव की विशेष कृपा | how to get Special kindness of lord shiv in mahashivratri | Patrika News
भोपाल

महाशिवरात्रि 2020 : इन लोगों पर रहती है भगवान शिव की विशेष कृपा

देवों के देव महादेव का इन चीजों से करें श्रृंगार, पूरी होगी हर मनोकामना…

भोपालFeb 21, 2020 / 12:22 pm

दीपेश तिवारी

महाशिवरात्रि 2020 : इन लोगों पर रहती है भगवान शिव की विशेष कृपा

महाशिवरात्रि 2020 : इन लोगों पर रहती है भगवान शिव की विशेष कृपा

भोपाल। आज देवों के देव महादेव यानि भगवान शिव की महाशिवरात्रि का दिन है। इस अवसर पर हम कई ऐसे उपाय कर सकते हैं, जिनसे हमारी हर मनोकामना पूरी हो, लेकिन जानकारी के अभाव में हम कई बार इस ओर ध्यान नहीं दे पाते जिसके कारण हमारी मनोकामनाएं अनेक बार पूर्ण नहीं हो पातीं।
इस संबंध में पंडित सुनील शर्मा का कहना है कि हमें महाशिवरात्रि पर बस कुछ खास बातों का ध्यान रखते हुए, पूरी ऋद्धा के साथ भगवान भोलेनाथ के समक्ष अपनी मनोकामना जाहिर करनी होती है। जिससे वह पूरी हो सके।
MUST READ : कभी इस पेड़ से हर रात को माता काली लगाती थीं, भगवान विष्णु और शिव को आवाज

महाशिवरात्रि 2020 : इन लोगों पर रहती है भगवान शिव की विशेष कृपा- https://www.patrika.com/astrology-and-spirituality/maa-kali-voice-to-lord-vishnu-and-shiva-by-this-tree-5351586/
यह कार्य हम सुबह के अलावा शाम को भी कर सकते हैं। शर्मा के मुताबिक देवो के देव महादेव को सरलता से खुश किया जा सकता है, महादेव को भोला भी इसीलिए कहते हैं कि महादेव अपने भक्तों के श्रद्धा से ही खुश हो जाते हैं।
इसके लिए कोई कठिन तपस्या या साधना नहीं करनी पड़ती और जिस व्यक्ति पर भोले भंडारी की कृपा हो जाए, उसे किसी चीज की कमी नहीं रहती।
MUST READ : रहस्यमय इस शिवमंदिर के कारीगर बन गए पत्थर, नंदी से आज भी आती है घंटी की आवाज

महाशिवरात्रि 2020 : इन लोगों पर रहती है भगवान शिव की विशेष कृपा - https://www.patrika.com/bhopal-news/mysterious-shiv-temple-of-india-1636033/
ऐसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न: महाशिवरात्रि पर भोले को श्रृंगार…

खास बात ये हैं कि भोले को जिन चीजों के माध्यम से आसानी से खुश किया जा सकता है, ये बहुत दुर्लभ वस्तु नही हैं…
यानि ये चीजें तकरीबन हर जगह आसानी से प्राप्त होने वाली हैं, जो आपको महादेव से सभी मनोकामना अर्थात जो भी इच्छा आपके मन मे है उसकी पूर्ति कराने में सक्षम हैं।

1. गंगा जल :
गंगा जल सर्व सुलभ है आप कहीं भी इसे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, हर हिन्दू के घर मे आपको गंगाजल अवश्य मिल जाता है।
हमारे भगवान शिव को गंगाजल अति प्रिय है, भोलेनाथ देवी गंगा को अपने जटाओं के बीच अपने मस्तक पर धारण किए हुए हैं।

ऐसे में शिवरात्रि को गंगाजल से भगवान शिव को स्नान कराएं, ये आपकी सभी मनोकामना की पूर्ति भोले द्वारा करवा देंगी।

2. त्रिशूल :
त्रिशूल भगवान शिव को अति प्रिय है, आप जहां भी भगवान शंकर को देखेंगे चाहे उनकी प्रतिमा हो या तस्वरी हर जगह आपको उसमें त्रिशूल अवश्य दिखाई देगा।

त्रिशूल के तीन शूल यानि तीनो नोक सत, रज और तम गुण से प्रभावित भूत, भविष्य और वर्तमान को प्रदर्शित करता है।
शिवरात्रि के दिन भोले को चंद्रमुकुट अवश्य अर्पित करें माना जाता है कि ऐसा करने से इसे आपको भोले की कृपा प्राप्त होती है।

महाशिवरात्रि 2020 : इन लोगों पर रहती है भगवान शिव की विशेष कृपा
3. डमरु :
भोले के श्रृंगार में डमरू का भी विशेष महत्व है, महादेव की प्रिय वस्तुओं में एक ये भी है। महाशिवरात्रि के दिन डमरु अर्पित करने व डमरु पर तिलक लगाने का अलग ही महत्व है।

4. नाग देवता :
महादेव के गले का हार यानि नाग देवता के बिना महादेव की कल्पना भी नही की जा सकती। ऐसे में महाशिवरात्रि पर नागदेवता के दर्शन के अलावा महादेव के श्रृंगार में धातु का नागदेव चढ़ाने या नागदेव को भी तिलक लगाना विशेष शुभ माना जाता है।
5. रुद्राक्ष :
रुद्राक्ष महादेव के लिए अत्यंत खास है, रुद्राक्ष भगवान शिव के ही रूपों में एक रूप माना जाता है।

इसलिए महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को रुद्राक्ष अर्पित करना न भूलें।
6. भस्म :

भगवान शिव को सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक भस्म भी है, महादेव के श्रृंगार के वक़्त भस्म लगाना न भूलें।

जानकारों की मानें तो महाशिवरात्रि पर महादेव के श्रृंगार में जो मनुष्य इन चीजों का उपयोग करते हैं,उन पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है।

Home / Bhopal / महाशिवरात्रि 2020 : इन लोगों पर रहती है भगवान शिव की विशेष कृपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो