scriptइन रास्तों पर जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान, कभी भी हो सकती है अनहोनी… | Ignoring the security arrangements on the highway under construction, | Patrika News
भोपाल

इन रास्तों पर जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान, कभी भी हो सकती है अनहोनी…

सडक़ पर फैली गिट्टी बनी लोगों की मुसीबत

भोपालMar 18, 2019 / 02:24 pm

jitendra yadav

road

निर्माणाधीन हाईवे पर सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी, दो पहिया वाहन चालक हो रहे दुर्घटनाग्रस्त

मंडीदीप. होशंगाबाद रोड पर इन दिनों भोपाल जबलपुर हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण एजेंसी द्वारा वर्तमान हाईवे के दोनों ओर निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते सडक़ किनारे डाली जा रही मोटी गिट्टी फैलकर हाईवे पर आ रही है। सडक़ पर फैली यह गिट्टी वाहन चालकों के लिए हादसों का कारण बन रही है। खासकर दुपहिया वाहन चालक गिट्टी के चलते सडक़ पर फिसलकर गिर रहे हैं। नियमानुसार निर्माण एजेंसी को यहां डिवायडर लगाकर काम करना चाहिए, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

निर्माण कार्य के दौरान एजेंसी ने नहीं लगाए संकेतक और डिवाइडर

मध्य प्रदेश सडक़ विकास निगम द्वारा इन दिनों बीआरटीएस कॉरीडोर मिसरोद से औबेदुल्लागंज के बीच हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण एजेंसी द्वारा निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी के चलते सडक़ से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडीदीप निवासी आशोक लोवंशी बताते हैं कि हाईवे पर निर्माण कार्य के दौरान संकेतन लगे होना चाहिए, वहीं वर्तमान हाईवे के समानांतर सर्विस रोड बनाने के लिए मोटी गिट्टी से भराव किया जा रहा है, यह गिट्टी भारी वाहनों के चलते फैलकर हाईवे पर आ रही है। नियमानुसार निर्माण एजेंसी को यहां डिवायडर लगाकर काम करना चाहिए, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
529 करोड़ से बन रही सडक़
भोपाल से जबलपुर के बीच 529 करोड़ रुपए से सडक़ निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत मिसरोद से मंडीदीप तक आठ लेन हाईवे, मंडीदीप से औबेदुल्लागंज तक सिक्स लेन हाईवे बनाया जा रहा है। आठ लेन हाईवे में चार लेन हाईवे होगा और इसके दोनों ओरटू लेन सर्विस रोड बनाए जा रहे हैं।

– हाईवे निर्माण एजेंसी द्वारा संकेतक लगाकर ही निर्माण किया जा रहा है, अगर कहीं दिक्कत है तो उसे ठीक करा लिया जाएगा।
पवन अरोरा, प्रोजेक्ट मेनेजर

Home / Bhopal / इन रास्तों पर जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान, कभी भी हो सकती है अनहोनी…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो