scriptGF की डिमांड पर खरीदी थी विराट कोहली की 2.5 करोड़ की ऑडी, इंदौर से अमेरिका के लोगों को लगाता था चूना | Indore: sagar thakkar gifted virat kohali audi car to her girlfriend | Patrika News
भोपाल

GF की डिमांड पर खरीदी थी विराट कोहली की 2.5 करोड़ की ऑडी, इंदौर से अमेरिका के लोगों को लगाता था चूना

पढ़िए, इंदौर से संचालित कॉलसेंटर के सरगना की पूरी कुंडली, कैसे इंदौर से अमेरिका के लोगों को लगाता था चूना

भोपालJun 15, 2019 / 04:57 pm

Pawan Tiwari

virat car
भोपाल. साइबर क्राइम के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा है। हिंदुस्तान के साइबर ठग अब देश के विभिन्न हिस्सों में बैठ अमेरिका जैसे देशों के लोगों को चूना लगा रहे हैं। इसका खुलासा इंदौर में संचालित हो रहे कॉल सेंटर पर छापेमारी के बाद हुई है। इस गिरोह का मास्टर माइंड सागर ठक्कर उर्फ शैगी है। जो कभी अपनी गर्लफ्रेंड को विराट कोहली की कार खरीदकर देने के लिए चर्चा में था।
मध्यप्रदेश साइबर की इंदौर ब्रांच ने ऐसे फर्जी कॉल सेंटर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो अमेरिकी नागरिकों से हर रोज पांच से छह हजार डॉलर यानी हर महीने करीब एक करोड़ रुपए की ठगी करता था।
इसे भी पढ़ें: 500 करोड़ के ठग ने गर्लफ्रैंड को कार गिफ्ट करने के लिए विराट कोहली की ऑडी खरीदी

virat kohali car
 

सागर ठक्कर है सरगना
इस साइबर ठगी गिरोह का सरगना नोएडा निवासी शैगी उर्फ सागर ठाकुर है। उसने इतनी ज्यादा रकम ठगी की है कि दोस्तों को यूं ही महंगी कारें गिफ्ट किया करता था। वह अपनी गर्लफ्रेंड की डिमांड पर एक ही बार में विराट कोहली की ढाई करोड़ी ऑडी आर 8 गिफ्ट कर दिया था।
virat kohali car
 

2016 में खरीदी थी कार
सागर ठक्कर ने विराट कोहली की कार AUDI R8 को 7 मई 2016 को खरीदी थी। उसने कार की डील एक एजेंट के जरिए 60 लाख में फाइनल किया था। उस वक्त इस शख्स की चर्चा खूब हुई थी। क्योंकि 500 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में इसकी गिरफ्तार पुणे से हुई थी। उस वक्त भी यह कॉल सेंटर के जरिए ही लोगों से ठगी करता था।
इसे भी पढ़ें: ठगी की रकम से कोहली की कार खरीदी, इसी की तर्ज पर मप्र में शुरु हुआ ठगी का खेल

virat kohali car
 

अहमदाबाद से खरीदी थी कार
दरअसल, 2012 मॉडल के इस कार के स्ट्रक्चर में कुछ खराबी आ गई थी। उसके बाद विराट कोहली ने इसे बेचने का फैसला किया था। सागर ने इसे गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक शोरूम से खरीदा था। इसके लिए सागर ने कैश पेमेंट किया था। दो इंस्टॉलमेंट में उसने 40 और 20 लाख रुपये चुकाए थे।
virat kohali car
 

दुबई से लौटते वक्त हुआ था गिरफ्तार
साइबर ठगी के मामले में अक्टूबर 2016 में सागर ठक्कर की पहली बार गिरफ्तारी हुई थी। दुबई से लौटते वक्त ठाणे पुलिस ने उसे मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। उसके बाद विराट कोहली से खरीदी गई ऑडी कार HR 26 BW 0018 को पुलिस ने हरियाणा से जब्त किया था।
इसे भी पढ़ें: प्रेमिका की फरमाइश पर ढाई करोड़ में खरीदी विराट कोहली की कार, अब फंसा ये पेंच

virat kohali car
 

जेल से छूटने के बाद इंदौर में खोला कॉल सेंटर
सागर ठक्कर उर्फ शैगी पहले अहमदाबाद और मुंबई में कॉलसेंटर को संचालित करता था। गिरफ्तारी के बाद वह ठाणे जेल में बंद था। जब जेल से छूटा तो कुछ अन्य साथियों के साथ मिल वह इंदौर में कॉल सेंटर खोल लिया। इंदौर में साइबर पुलिस ने उसके सेंटर पर छापेमारी कर 78 लोगों को गिरफ्तार किया है।
virat kohali car
 

हर दिन लाखों की करते थे ठगी
सागर और उसके साथी अमेरिकी नागरिकों को टारगेट करते थे। वे खुद को अमेरिकी विजीलेंस अफसर बताकर लोगों को डराते धमकाते थे। इनके पास से पुलिस ने पांच लाख से अधिक अमेरिकी नागरिकों का डाटा जब्त किया है। एक मामले में अरोपियों ने अमेरिकी नागरिक से 28 हजार डॉलर यानी 21 लाख रुपये ऐंठे थे। यहां गिरोह को जावेद, राहिल अब्बासी, भावेश, सन्नी चौहान, शाहरुख, केवल संधू चला रहे थे।
virat kohali car
 

14 महीने जेल में भी रहा
बताया जा रहा है कि उसने करीब 500 करोड़ का फर्जीवाड़ा किया था। शैगी को सबसे पहले अप्रैल 2017 में मुंबई की ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह 14 महीने जेल में भी रहा। बाद में विदेश भाग गया। बताया जा रहा है कि शैगी के नक्शे कदम पर मप्र में की गई इस जालसाजी में दस गुना धोखाधड़ी की गई है।

Home / Bhopal / GF की डिमांड पर खरीदी थी विराट कोहली की 2.5 करोड़ की ऑडी, इंदौर से अमेरिका के लोगों को लगाता था चूना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो