scriptदो राज्यों को जोड़नेवाले हाईवे पर कई किमी लंबा जाम | Jam on Lalitpur Sagar Highway near Malethan on Amjhara Valley | Patrika News
भोपाल

दो राज्यों को जोड़नेवाले हाईवे पर कई किमी लंबा जाम

छुट्टियों में जहां हर कोई बाहर घूमने जाने के लिए बेकरार है वहीं सड़कों पर वाहनों की रेलमपेल भी मच रही है। इधर मौसम बदल रहा है और अधिकांश जगहों पर घना कोहरा छा रहा है। वाहनों की रेलमपेल और कोहरे के कारण कई जगहों पर जाम लग रहा है। कुछ ऐसी ही स्थिति नेशनल हाइवे 26 पर बन गई है।

भोपालDec 29, 2023 / 11:14 am

deepak deewan

jam_lalitpur.png

नेशनल हाइवे 26

छुट्टियों में जहां हर कोई बाहर घूमने जाने के लिए बेकरार है वहीं सड़कों पर वाहनों की रेलमपेल भी मच रही है। इधर मौसम बदल रहा है और अधिकांश जगहों पर घना कोहरा छा रहा है। वाहनों की रेलमपेल और कोहरे के कारण कई जगहों पर जाम लग रहा है। कुछ ऐसी ही स्थिति नेशनल हाइवे 26 पर बन गई है।
दो राज्यों यूपी और एमपी को जोड़नेवाले इस हाईवे पर कई किमी लंबा जाम लग गया है। ललितपुर सागर नेशनल हाइवे 26 पर जाम में हजारों वाहन फंसे हैं। यूपी के ललितपुर से एमपी के सागर तक का यह 316 किमी लंबा हाईवे है।
ललितपुर सागर हाईवे पर अमझरा घाटी पर मालेथान के पास यह जाम लगा- ललितपुर सागर हाईवे पर अमझरा घाटी पर मालेथान के पास यह जाम लगा है। स्थिति ये है कि वाहनों की लंबी कतार लग गई है। कई कार, बस, ट्रक जाम में फंसे हैं।
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।

href="https://www.patrika.com/bhopal-news/bcll-red-city-buses-may-be-closed-in-bhopal-8654745/" target="_blank" rel="noopener">यह भी पढ़ें: 1 जनवरी से बंद हो जाएंगी भोपाल की सभी सिटी बसें!

Hindi News/ Bhopal / दो राज्यों को जोड़नेवाले हाईवे पर कई किमी लंबा जाम

ट्रेंडिंग वीडियो