भोपाल

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा की सदस्यता ली, कांग्रेस के लिए बोली यह बात

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ज्वाइन की बीजेपी…।

भोपालMar 11, 2020 / 04:34 pm

Manish Gite

press conference

भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश की सियासत में आए तूफान के बाद कांग्रेस से बागी हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा ज्वाइन कर ली। भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्यप्रदेश के भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, विनय सहस्त्रबुद्धे, धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। बुधवार को दोपहर 2.55 pm पर प्रेस कांफ्रेस कर इसकी घोषणा की गई।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सिंधिया का अब नया ठिकाना भाजपा बन गई है। उन्होंने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्होंने सदस्यता प्रमाण पत्र सौंपा और उनके गले में भाजपा और कमल के निशान वाला दुपट्टा भेंट किया।

 

https://twitter.com/JM_Scindia?ref_src=twsrc%5Etfw

Live Updates

3.00 pm

जेपी नड्डा बोले- सिंधिया का स्वागत है

इस मौके पर जेपी नड्डा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए खुशी का दिन है। राजमाता सिंधिया ने भाजपा को बनाने में बड़ा योगदान दिया था। भाजपा में ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत है।

3.12 Pm

सिंधिया बोले- कांग्रेस में अब पहले जैसी स्थिति नहीं रही

सिंधिया ने अपने संबोधन में मंच पर आसीन और सभी बड़े नेताओं के नाम लेकर अपना संबोधन शुरू किया। सिंधिया ने सबसे पहले नड्डा साहब को, नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री जी को धन्यवाद करना चाहूंगा। मेरे जीवन में दो तारीखें हैं। व्यक्ति के जीवन में कई बार ऐसा मोड़ आते हैं। जिस दिन मैंने अपने पूज्य पिताजी को खोया। एक जीवन बदलने का दिवस था। उसी के साथ दूसरी तारीख 10 मार्च 2020, जो कि 75वीं वर्षगांठ, जो जीवन में नई परिकल्पना का सामना करके मैंने यह निर्णय लिया है। मैंने सदैव माना है कि हमारा लक्ष्य भारत मां की जनसेवा होना चाहिए। और राजनीतिक उस लक्ष्य को पूरा करने का माध्यम होना चाहिए। मैंने 18 सालों में प्रदेश और देश की सेवा करने की कोशिश की। कांग्रेस पार्टी के साथ। आज मन व्यथित है और दुखी है। मैं जो कह सकता हूं कि जनसेवा का लक्ष्य पूरी आज उस संगठन के माध्यम से नहीं हो पा रही है। इसके अतिरिक्त वर्तमान में जो स्थिति कांग्रेस में हैं और वो कांग्रेस पार्टी में पहले जैसी स्थिति नहीं रही।

सिंधिया ने कहा कि मैं मानता हूं कि इस वातावरण में जहां, राष्ट्रीय स्तर पर भी और मेरे गृह राज्य में भी। 18 महिनों में सारे सपने बिखर गए। जहां हम किसानों का कर्ज माफ कर सकेंगे। आज भी फसल का बोनस, ओलावृष्टि का मुआवजा नहीं मिल पाया। मंदसौर के गोलीकांड के बाद जो आंदोलन छेड़ा था। उनके केस आज भी लगे हुए हैं। जहां आज किसान, त्रस्त हैं, नौजवान भी बेबस हैं, रोजगार के अवसर भी नहीं। वचन पत्र में कहा गया था कि हर माह एक अलाउंस दिया जाएगा। और उसी प्रकार रोजगार के अवसर नहीं मिल पाए। भ्रष्टाचार के अवसर पैदा हो गए। ट्रांसफस उद्योग चल रहा है। रेत का माफिया चल रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर अलग विडंबना, राज्य स्तर पर अलग स्थिति। और जो व्यक्ति सत्य के स्तर पर चलता है, तब मैने यह निर्णय लिया कि यदि हमें भारत माता को प्रगति के स्तर पर चलाना है तो मैं नड्डाजी, प्रधानमंत्रीजी और गृहमंत्री जी ने जो मुझे मंचप्रदान किया। जिसकी बदौलत हम आगे बढ़ पाए। देश की ऐसी पार्टी जिसे एक बार नहीं दो बार जनादेश मिला हो, प्रधानमंत्री की बदौलत आज देश में जो नाम मिला, एक नई ऊर्जा के साथ काम कर रहे हैं। योजनाओं का क्रियान्वयन, दुनियाभर में नई पहचान उनके कारण भारत को मिली। मैं मानता हूं कि भारत का भविष्य पूर्ण रूप से उनके हाथों में सुरक्षित है।

मैं नड्डाजी को धन्यवाद करना चाहता हूं कि यह मंच मुझे प्रदान किया। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के दिखाए रास्ते पर, गृह मंत्री के दिखाए रास्ते और भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जन सेवा और देश के विकास के लिए मैं कृतज्ञ हूं।

इससे पहले वे 12 बजे घर से निकलने वाले थे। लेकिन, दोपहर में 2 बजे बाद वे भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हुए। कांग्रेस से बागी हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों के मुताबिक भाजपा की सदस्यता दिलवाने के बाद सिंधइया को राज्यसभा में भेजा जाएगा और उन्हें केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा।

 

6 मंत्रियों समेत 22 विधायकों के इस्तीफे
इससे पहले कमलनाथ सरकार के 6 मंत्रियों समेत 22 विधायकों ने सिंधिया के इस्तीफा देने के बाद अपने-अपने इस्तीफें भेज दिए। बीजेपी विधायक एवं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह बेंगलुरू से इन विधायकों के इस्तीफे लेकर आए और उन्हें विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिए। सूत्रों के मुताबिक इस्तीफा देने वाले सिंधिया समर्थकों में 5 से 7 को बीजेपी सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है।

 

 

बीजेपी विधायक गुरुग्राम पहुंचे
इधर, सियासी घमासान के बीच भाजपा ने भी अपने 105 विधायकों को विशेष विमान से हरियाणा के गुरुग्राम में पहुंचा दिया है। वे वहां आईटीसी की बड़ी होटल में ठहरे हैं। बताया जा रहा है कि इन विधायकों में 8-8 विधायकों का ग्रुप भी बनाया गया है। हर एक ग्रुप में एक विधायक को ग्रुप लीडर बनाया गया है। वह सभी विधायकों पर नजर रख रहे हैं। विधायकों को अलग-अलग बसों से दिल्ली, मानेसर और गुड़गांव के होटलों में भेजा जाएगा।

Home / Bhopal / ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा की सदस्यता ली, कांग्रेस के लिए बोली यह बात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.