भोपाल

यहां देखें कांग्रेस छोड़ने वालों की लिस्ट – सिंधिया के क्षेत्र सहित मप्र के कई जिलों में आई इस्तीफों की बाढ़

– कई कांग्रेसी नेताओं सहित कार्यकर्ताओं ने भी बदला पाला- अभी और नेता छोड़ सकते हैं कांग्रेस

भोपालMar 10, 2020 / 07:24 pm

दीपेश तिवारी

Jyotiraditya Scindia’s stampede caused panic in Congress

भोपाल। मध्यप्रदेश में चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच आज Jyotiraditya Scindia ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस की अपनी प्राथमिक सदस्यता का इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया, इसके साथ ही इस संबंध में उन्होंने अपना ये पत्र अपने ट्विटर पर भी डाल दिया। इसके साथ ही अब तक कांग्रेस के 20 विधायकों Congress MLAs ने कांग्रेस छोड़ने के लिए इस्तीफे डाल दिए हैं।
कांग्रेस में मचा है हड़कंप…
सिंधिया के इस्तीफे की बात सामने आने के साथ ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं congress workers के इस्तीफे की भी कतार लग गई है। इसके चलते शिवपुरी, अशोकनगर,गुना,ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश से सिंधिया समर्थकों के इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है।
सिंधिया के लोकसभा क्षेत्र गुना से ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं scindia fans के कांग्रेस छोड़ने की बातें सामने आ रही हैं। वहीं इसके साथ ही सिंधिया जल्द ही भाजपा ज्वाइन करने की चर्चाओं के बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने तो भाजपा तक ज्वाइन कर ली है। वहीं हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं सहित नेताओं ने भी कांग्रेस छोड़ दी है।
MUST READ : सिंधिया राजघराने ने ऐसे रखा था राजनीति में कदम: 27 बार सांसद दे चुका है ये राजपरिवार

इसी के तहत कांग्रेस के एक एमएलए बिसाहुलाल सिंह ने कांग्रेस congress in danger सहित अपने पद से इस्तीफे देने के साथ ही भाजपा के शिवराज सिंह से मुलाकात तक कर ली है। वहीं कुछ और कांग्रेस के विधायकों के त्यागतपत्र देने के बाद भाजपा में आने की चर्चाएं चल रही हैं। इसे अलावा भी कई सिंधिया समर्थकों के कांग्रेस छोड़ने के समाचार सामने आ रहे हैं। कांग्रेस विधायक एंदल सिंह कंसाना ने भी कांग्रेस से त्यागपत्र दिया।
इसके अलावा ग्वालियर चंबल संभाग से भी कई कांग्रेस के पदाधिकारियों congress leaders व कार्यकर्ताओं के भी कांग्रेस को छोड़ने की सूचना है। यहां तक की प्रदेश भर से सिंधिया समर्थकों ने भी ट्विटर पर कांग्रेज़ से इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। वहीं आज ग्वालियर के कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा छाया रहा।
इन्होंने छोड़ी कांग्रेस… congress in loss
: भोपाल जिला कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा घाडगे ने अपने समर्थकों के साथ दिया पार्टी से इस्तीफा।
: कांग्रेस के प्रवक्ता और सिंधिया समर्थक पंकज चतुर्वेदी ने भी छोड़ी कांग्रेस
: पिछले 13 वर्षों से इंदौर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष प्रमोद टंडन ने भी सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा।
: सागर जिला युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत छोटू सिलाकारी ने कांग्रेस छोड़ी।
MUST READ : बड़े सियासी संकट में आई मप्र सरकार, जानिये विधायकों के पुन: गायब होने की कहानी

MP congress finish
कांग्रेस का जख्म… panic in Congress
-वहीं कांग्रेस की ओर से समाने आए विधायक MLAs तरुण भनोट ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि सिंधिया के भाजपा जाने की खबरों के बाद बीजेपी में तक खलबली मची गई है। जिसके चलते बीजेपी के कई नेता कांग्रेस से संपर्क कर रहे हैं।
– वहीं अधीर रंजन चौधरी के कहा है कि – कांग्रेस का बड़ा नुकसान, सिंधिया ने बेईमानी की।
– जयवर्घन सिंह ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि झांसी का इतिहास एक बार फिर दोहराया गया…
ऐसे निकाली भड़ास…
भोपाल पीसीसी के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम की पट्टी निकाल कर उस पर जूते मारे और सिंधिया को कोसा।


भाजपा की ओर से ऐसे किया जा रहा स्वागत..
वहीं भाजपा bjp की ओर से ज्योतिरादित्य Jyotiraditya Scindia की बुआ और भाजपा विधायक यशोधरा राजे ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा…
– राजमाता के रक्त ने लिया राष्ट्रहित में फैसला साथ चलेंगे,नया देश गढ़ेंगे,अब मिट गया हर फासला।
@jyotiraditya द्वारा कांग्रेस छोड़ने के साहसिक कदम का मैं आत्मीय स्वागत करती हूं।
यशोधरा राजे सिंधिया ने मप्र की सियासी घमासान के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राजनीति अब ऐसी हो गई है कि कोई वहां जा रहा है कोई यहां जा रहा है। बीजेपी में हमें स्थायित्व लाना है और खड़े होकर सब का सम्मान करना है। अगर आज कांग्रेस के कोई लोग आ रहे हैं हमारे यहां, तो हमें उन्हें गलत चश्मे से नहीं देखना है, और लगातार सम्मान भी देना है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया Jyotiraditya Scindia को लेकर उन्होंने कहा कि बड़ी खुशखबरी है, दिल की बात है जब से माधवराव सिंधिया चले गए, तभी से चाहते थे कि वह बीजेपी में शामिल हो।

सिंधिया के पक्ष में सामुहिक इस्तीफा: अशोकनगर जिलाध्यक्ष सहित पूरी कांग्रेस कमेटी ने दिया इस्तीफा…
अशोकनगर जिले के सभी सिंधिया समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कन्हई राम लोधी, अशोक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज शर्मा, शाढोरा ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर रघुवंशी, राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुशवाह, नई सराय ब्लॉक अध्यक्ष लखन रघुवंशी, मुंगावली ब्लॉक अध्यक्ष दीपक पालीवाल ने अपने पदों से श्री सिंधिया के साथ कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक गजराम सिंह यादव ने सभी सिंधिया समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विधायक कार्यालय पर एकत्रित होकर कांग्रेस के PCC को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौपा है।
सिंधिया समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा है कि हमारे नेता ज्योतिरावदित्य सिंधिया है। और कहा है हमने जिन भावनाओं के साथ मध्यप्रदेश में सिंधिया जी को मुख्यमंत्री के रूप में देखने के लिए अपना वोट दिया था, पर कांग्रेस ने सिंधिया जी के साथ धोखा किया और मुख्यमंत्री नहीं बनाया। कांग्रेस सरकार बनने के 1 साल बाद भी लगातार सिंधिया जी के साथ उपेक्षा की गई और पार्टी द्वारा उनका अनादर किया गया। इसलिए हम सब अपने अपने पदों से कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहे है। सिंधिया जी हमारे नेता है वो जहां खड़े होंगे उनके पीछे हम खड़े होंगे।
इस्तीफा देने बालो में विधायक जजपाल सिंह जज्जी के सभी विधायक प्रतिनिधि, प्रमेन्द्र तायड़े जॉर्ज,महेंद्र भारद्वाज, राजकुमार यादव,दिग्विजय रघुवंशी,संजीव भारील,बद्रीप्रसाद शर्मा,सोनू सुमन,सोहन यादव,अशोकनगर विधायक के छोटे भाई शीतल सिंह के साथ सिंधिया समर्थक हरिओम नायक,शैलेन्द्र जैन,आशीष जैन, प्रदीप पाल ,करण सिंह रघुवंशी,ओमप्रकाश अग्रवाल,शिवराम सिंह गुंदार,रिंकू रघुवंशी,अन्य कार्यकर्ताओ ने सामूहिक इस्तीफा दिया।
इन 22 कांग्रेस विधायकों ने दिया इस्तीफा –

1- प्रदुम्न सिंह तोमर

2- रघुराज कंसाना

3- कमलेश जाटव

4- रक्षा संत्राव, भांडेर

5- जजपाल सिंह जज्जी

6- इमरती देवी
7- प्रभुराम चौधरी

8- तुलसी सिलावट

9- सुरेश धाकड़

10- महेंद्र सिंह सिसोदिया

11- ओपी एस भदौरिया

12- रणवीर जाटव

13- गिरराज दंडोतिया

14- जसवंत जाटव

15- गोविंद राजपूत
16- हरदीप डंग

17- मुन्ना लाल गोयल

18- ब्रिजेंद्र यादव

19- मोहन सिंह राठौड़

20-बिसाहू लाल सिंह

21-ऐदल सिंह कसाना

22- मनोज चौधरी

Home / Bhopal / यहां देखें कांग्रेस छोड़ने वालों की लिस्ट – सिंधिया के क्षेत्र सहित मप्र के कई जिलों में आई इस्तीफों की बाढ़

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.