script‘देश में गोडसे की विचारधारा कभी नहीं जीत सकती, आतंकियों को ‘शांतिदूत’ कहने वालों की हार तय थी’ | Kailash Vijayvargiya attacks on digvijaya singh | Patrika News
भोपाल

‘देश में गोडसे की विचारधारा कभी नहीं जीत सकती, आतंकियों को ‘शांतिदूत’ कहने वालों की हार तय थी’

दिग्विजय सिंह ने कहा था- गांधीवादी सोच की हार हुई है और गोडसे की विचारधारा जीती है।

भोपालMay 25, 2019 / 09:52 am

Pawan Tiwari

sadhvi pragya thakur

‘देश में गोडसे की विचारधारा कभी नहीं जीत सकती, आतंकियों को ‘शांतिदूत’ कहने वालों की हार तय थी’

भोपाल. मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट पर एक बार फिर से भाजपा ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंहको भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है। साध्वी की जीत पर दग्विजय सिंह ने तंज कंसते हुए कहा कि इस चुनाव में गांधीवादी सोच हार गई। दिग्विजय सिंह के इस बयान पर भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पलटवार किया है।
क्या कहा कैलाश विजयवर्गीय ने
कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट करते हुए कहा- इसे ही कहते हैं खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे। दिग्विजय सिंह अपनी हार को गोडसे की विचारधारा की जीत बता रहे हैं। दिग्गी राजा इस देश में गोडसे की विचारधारा कभी नहीं जीत सकती। हां, आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को “जी” और जाकिर नाईक को “शांतिदूत” कहने वालों का हारना अवश्य तय है।
https://twitter.com/digvijaya_28?ref_src=twsrc%5Etfw

क्या कहा था दिग्विजय सिंह ने
शुक्रवार को मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा था- इस चुनाव में गांधीवादी सोच हार गई और गोडसे की विचारधारा जीत गई। उन्होंने कहा- जो चुनाव नजीते आए हैं उससे साफ है कि गांधी की हत्या करने वाले विचार जीते हैं। वहीं, उन्होंने कहा, कांग्रेस कमजोर नहीं है लेकिन अधिक काम की जरूरत है।
स्वरा भास्कर ने भी साध्वी की जीत पर कसा तंज
वहीं, दूसरी तरफ अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी कांग्रेस की हार और साध्वी प्रज्ञा की जीत पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- भारत में नई शुरुआत। पहली बार हमलोग आतंकी घटना की संदिग्ध को संसद भेज रहे हैं। अब पाकिस्तान की खबर कैसे लेंगे? स्वरा भास्कर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

साध्वी ने गोडसे को कहा था देशभक्त
लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। साध्वी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे। जो लोग उन्हें आंतकी कह रहे हैं वो अपनी गिरेबां में झांके।

Home / Bhopal / ‘देश में गोडसे की विचारधारा कभी नहीं जीत सकती, आतंकियों को ‘शांतिदूत’ कहने वालों की हार तय थी’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो