scriptराहुल के कहने के बाद माफी मांगें कमलनाथ : मानक अग्रवाल | Kamal Nath apologizes after Rahul says: Manak Agarwal | Patrika News
भोपाल

राहुल के कहने के बाद माफी मांगें कमलनाथ : मानक अग्रवाल

अजीज कुरैशी ने कहा कांग्रेस में कमजोर हुआ संगठन
आइटम कांड के बाद कांग्रेस में मचा घमासान
 

भोपालOct 21, 2020 / 05:30 pm

Arun Tiwari

kamalnath-pti-l.jpg

kamalnath-pti-l.jpg

भोपाल : प्रदेश में हो रहे 28 सीटों के उपचुनाव के चलते सियासी पारा हाई वोल्टेज हो गया है। आइटम कांड ने इस वोल्टेज को और बढ़ा दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब संगठन पर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश मुखिया कमलनाथ के मंत्री इमरती देवी पर दिए गए बयान पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की आपत्ति के बाद पार्टी के अंदरखाने में घमसान शुरु हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल ने कहा है कि राहुल गांधी के स्पष्ट बयान आने के बाद कमलनाथ को अपने बयान पर माफी मांग लेनी चाहिए। राहुल गांधी ने साफ कहा है कि उन्हें इस तरह की भाषा कतई पसंद नहीं है। वहीं कांग्रेस वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने भी चुनाव जीतने के लिए संगठन को मजबूत करने की नसीहत दी है।

हमसे तो कुछ पूछा नहीं जाता :
मिजोरम, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल और प्रदेश के पूर्व मंत्री अजीज कुरैशी का कहना है कि कांग्रेस में संगठन खत्म हो चुका है। सिर्फ दो नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह मेहनत कर रहे हैं लेकिन संगठन के कमजोर होने से उसका असर इन उपचुनावों में पड़ेगा। कुरैशी ने सलाह दी है कि उपचुनाव में जीत के लिए संगठन की कमियां दूर की जानी चाहिए थीं। कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस को जो वोट मिलेंगे वो भाजपा के विरोध के मिलेंगे न कि कांग्रेस के समर्थन के लिए लोग वोट डालेंगे। कुरैशी ने कहा कि अब वरिष्ठ नेताओं की कद्र नहीं रही, हमसे तो कुछ पूछा ही नहीं जाता, चापलूसी करने वालों को स्टार प्रचारक बना दिया जाता है।

भाजपा से कमजोर कांग्रेस का प्रबंधन :
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता असलम शेरखान का कहना है कि चुनाव में भाजपा से मुकाबला कांग्रेस के लिए संभव नहीं है। भाजपा का संगठन जंग की तरह मैदान में उतरता है और एक होकर जमीनी स्तर तक उनका प्रबंधन होता है। कांग्रेस में तो संगठन ही नहीं है और चुनाव में जीत संगठन ही दिलवाता है। कांग्रेस का भविष्य तो तभी तय हो गया था जब सरकार गिरी थी। कांग्रेस के अनुभवी नेता अपनों को ही नहीं संभाल पाए जिसके कारण चुनाव की नौबत आई। हम जैसे नेताओं की तो कोई पूछ परख ही नहीं है।

Home / Bhopal / राहुल के कहने के बाद माफी मांगें कमलनाथ : मानक अग्रवाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो