scriptBJP कार्यालय में भाजपा नेताओं ने किये नंदकुमार सिंह चौहान के अंतिम दर्शन, पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी दी श्रद्धांजलि | kamalnath bjp leaders tribute nandkumar singh chauhan in BJP office | Patrika News
भोपाल

BJP कार्यालय में भाजपा नेताओं ने किये नंदकुमार सिंह चौहान के अंतिम दर्शन, पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी दी श्रद्धांजलि

भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री कमलनाथ, वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रभात झा, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत प्रदेश के कई बड़े छोटे नेताओं ने नंदकुमार सिंह चौहान को दी श्रद्धांजलि।

भोपालMar 02, 2021 / 10:35 pm

Faiz

news

BJP कार्यालय में भाजपा नेताओं ने किये नंदकुमार सिंह चौहान के अंतिम दर्शन, पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी दी श्रद्धांजलि

भोपाल/ मध्य प्रदेश के खंडवा से भारतीय जनता पार्टी से सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि, अंतिम दर्शन के लिये उनका पार्थिव शरीर राजधानी भोपाल स्थित मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय लाया गया है, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

News

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ नंदकुमार सिंह चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित करने भाजपा कार्यालय पहुंचे।

News

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रभात झा समेत भाजपा के कई नेताओं ने किये नंदकुमार सिंह चौहान के अंतिम दर्शन।

 

News

नंदकुमार सिंह चौहान के अंतिम दर्शन करने भाजपा कार्यालय पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया।

News

भाजपा नेता और भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नंदकुमार सिंह चौहान को दी श्रद्धांजलि।

 

अंतिम विदाई देते हुए सीएम शिवराज ने कही ये बात

https://twitter.com/BJP4India?ref_src=twsrc%5Etfw

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नंदकुमार सिंह चौहान को भाजपा कार्यालय में अंतिम विदाई देते समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, साथ ही उन्होंने ये भी लिखा कि, अपने ऐसे प्रिय कार्यकर्ता, नेता और जनसेवक को खोने पर हम सब दुःखी हैं। उनका जाना केवल @BJP4India की क्षति नहीं, लाखों कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत क्षति है। यह मध्यप्रदेश की क्षति है, जिसने एक अत्यंत प्रतिभाशाली नेता को खोया है। आज उन्हें अंतिम विदाई देते हुए हम सभी के दिल भरे हुए हैं।

news

स्टेट हैंगर पर सीएम शिवराज और वीडी शर्मा ने दिया पार्थिव शरीर को कांधा।

https://twitter.com/BJP4MP?ref_src=twsrc%5Etfw

भोपाल के राजाभोज विमानतल पर पहुंचने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्टेट हैंगर पहुंचे, जहां उन्होंने नंदकुमार सिंह चौहान के पार्थिव शरीर को कांधा दिया। इस दौरान दोनो दिग्गज नेताओं के साथ मंत्री विश्वास सारंग, तुलसी सिलावट, विधायक अजय विश्नोई समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। बता दें कि, नंदकुमार सिंह चौहान का अंतिम संस्कार 3 मार्च को उनके गृह ग्राम शाहपुर में किया जाएगा।

 

कोरोना से ठीक हुए, पर नहीं हो सका हालत में सुधार

news

आपको बता दें कि, पिछले दिनों नंनदकुमार सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उनके फेफड़ों में संक्रमण फैल गया था, जिसमें काफी इलाज के बावजूद कोई रिकवरी नहीं हो पा रही थी। उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती हुई देख बीती 5 फरवरी को उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उपचार के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव भी आ गई थी, बावजूद इसके उनकी तवियत में कोई सुधार नहीं आ रहा था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो