scriptनायडू के मंच पर दिग्विजय के साथ पहुंचे कमलनाथ, कहा- लोकसभा में विपक्षी एकता देगी मोदी को मात | kamalnath meet chandrababu naidu in new delhi | Patrika News
भोपाल

नायडू के मंच पर दिग्विजय के साथ पहुंचे कमलनाथ, कहा- लोकसभा में विपक्षी एकता देगी मोदी को मात

नायडू के मंच पर दिग्विजय के साथ पहुंचे कमलनाथ, कहा- लोकसभा में विपक्षी एकता देगी मोदी को मात

भोपालFeb 12, 2019 / 09:14 am

shailendra tiwari

kamal nath

नायडू के मंच पर दिग्विजय के साथ पहुंचे कमलनाथ, कहा- लोकसभा में विपक्षी एकता देगी मोदी को मात

नई दिल्ली/भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुलाकात कर रणनीति पर चर्चा की। दिल्ली दौरे में सीएम कमलनाथ ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर सोमवार को दिल्ली में एक दिन के उपवास पर बैठे थे। उन्होंने सोमवार सुबह राजघाट जाकर बापू की समाधि को श्रद्धांजलि दी और फिर आंध्र भवन में अपना उपवास शुरू किया था।
kamal nath
कमलनाथ ने मांग का किया समर्थन
कमलनाथ ने कहा कि वे आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मांग का समर्थन करते हैं। साथ ही उनकी सोच का भी समर्थन करते हैं। कमलनाथ ने कहा, आरबीआई, सीबीआई और न्यायपालिका बंट गई हैं। जो देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है। पीएम मोदी पर हमला करते हुए कमलनाथ ने कहा, पीएम मोदी के राजनीतिक बयान शोभा नहीं देता है वो राजनीति कर रहे हैं। कमलनाथ ने कहा, संसद में जताई गई प्रतिबद्धता को पूरा नहीं करना आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ अन्याय है। कमलनाथ ने कहा न केवल न्याय पालिका, आरबीआई और सीबीआई बंटी हुई हैं बल्कि आज समाज भी बंटा हुआ है। विभाजन की राजनीति का आज हम सभी लोगों ने विरोध किया और अंत तक इसके खिलाफ लड़ेंगे और देश के लोगों को धोखा देने वाली सरकार का पर्दाफाश करके रहेंगे।
kamal nath
 


नायडू ने दिखाई विपक्षी एकता
एक दिन के उपवास के माध्यम से चंद्रबाबू नायडू ने एक बार फिर से विपक्षी एकता के सबूत दिए। नायडू से मुलाकात करने वाले नेताओं में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा, शिवसेना के संजय राउत, नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला, एनसीपी के माजिद मेमन और तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन शामिल थे।

Home / Bhopal / नायडू के मंच पर दिग्विजय के साथ पहुंचे कमलनाथ, कहा- लोकसभा में विपक्षी एकता देगी मोदी को मात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो