scriptMp Election 2018: कांग्रेस का यह दिग्गज नेता भाजपा में शामिल, कांग्रेस को मिलेगी बड़ी हार! | kamlesh katare joined bjp before mp election 2018 | Patrika News
भोपाल

Mp Election 2018: कांग्रेस का यह दिग्गज नेता भाजपा में शामिल, कांग्रेस को मिलेगी बड़ी हार!

Mp Election 2018: कांग्रेस का यह दिग्गज नेता भाजपा में शामिल, कांग्रेस को मिलेगी बड़ी हार!

भोपालNov 15, 2018 / 04:22 pm

Faiz

bjp news

Mp Election 2018: कांग्रेस का यह दिग्गज नेता भाजपा में शामिल, कांग्रेस को मिलेगी बड़ी हार!

भोपालः मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान की तारीखेंम जैसे जैसे नज़दीक आती जा रही हैं, वैसे वैसे प्रदेश में राजनीतिक उठा पटक लोगों के ज़हने में समीकरणों को लेकर उथलपुथल बढ़ा रही है। एक तरफ जहां कांग्रेस ने बीएसपी के स्टेट कोआर्डिनेटर ने कई नेताओं के साथ कांग्रेस ज्वाइन की तो वहीं इस बार कांग्रेस को भी एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सीहोर विधानसभा क्षेत्र में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने इलाके के लोगों को चौकाते हुए सीहोर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलेश कटारे को उनके समीप स्टेज पर आमंत्रित किया, साथ ही इस बात का भी ऐलान किया कि, कटारे अब से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य होंगे।

कटारे ने निकाली कांग्रेस पर भड़ास

कमलेश कटारे को स्टेज से बोलने का मौका दिया गया तो उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थामने का कारण आश्वासन के बावजूद टिकट ना मिलना बताया। उन्होंने कांग्रेस पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि, पार्टी ने उन्हें धोखे में रखा और समय आने पर टिकट नहीं दिया। आपको बता दें कि, कटारे खुद ही भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं, बल्कि उनके सेकड़ों कार्यकर्ताओं नें भी उनके साथ भाजपा की सदस्यता ली है। आपको यह भी बता दें कि, कटारे सीहोर विधानसभा के क्षेत्रों में प्रबल व्यक्ति माना जाता है। इसी को लेकर राजनीतिक जानकारों का मानना है कि, अगर कांग्रेस ने समय रहते कोई सही निर्णय नहीं लिया, तो इस विधानसभा में उसे करारी हार का सामना करना पड़ सकता है।

खूब गरजे सीएम शिवराज

आयोजन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कार्यक्रम के दौरान जनता से कहा कि मुझे सीएम बनाने के लिए आप आशीर्वाद दें। कमलेश कटारे ने पार्टी की सदस्यता लेने के बाद कांग्रेस की आलोचना करते हुए बीजेपी को श्रेष्ठ पार्टी बताया। इस दौरान सीहोर विधानसभा से बीजेपी के तय उम्मीदवार सुदेश राय ने भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बीजेपी मेंशामिल होने को शुभ संकेत बताया, उन्होंने कहा की, सिर्फ भाजपा ही प्रदेश की तरक्की का आधार बन सकती है, इसके अलावा कोई और विकल्प बेमानी है। कार्यक्रम में भोपाल संसदीय क्षेत्र के सांसद अलोक संजर भी शामिल हुए थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो