scriptकाम के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी के ढेर में दबी 3 जिंदगियां, 2 की हालत गंभीर | landslide Three laborers buried due and Two are critical condition | Patrika News
भोपाल

काम के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी के ढेर में दबी 3 जिंदगियां, 2 की हालत गंभीर

8 फीट गहरी खाईं में तीन मजदूर काम कर रहे थे, तभी ऊपर से भरभराकर मिट्टी गिर गयी।

भोपालFeb 23, 2020 / 03:19 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

landslide_three_laborers_buried_due_bhopal.png

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित मंडीदीप में उस समय कोहराम मच गया, जब रेलवे अंडर ब्रिज का काम कर रहें 3 मजदूर मिट्टी के ढेर में दब गए। गनीमत रही की आनन-फानन में तीनों मजदूर को समय रहते बचा लिया गया। लेकिन दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।

दरअसल, रेलवे अंडर ब्रिज बनाने का काम कर रहे तीन मजदूर 8 फीट गहरी खाईं में काम कर रहें थे। इसी दौरान तीनों मजदूरों के ऊपर भरभराकर मिट्टी गिर गयी। मिट्टी के ढेर में दबने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद उन्हें खाईं से बाहर निकालकर हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया।

चीख-पुकार के साथ मची अफरा-तफरी

बीते शनिवार को सुबह करीब 10 बजे रेलवे का अंडर ब्रिज के निर्माण में मजदूर खुदाई का काम रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रोज की तरह सुबह से मजदूर अपने-अपने काम में लगे थे। सुबह 10 बजे के आसपास राजू उसकी पत्नी भूरी और एक अन्य मजदूर खेमा अंडर ब्रिज के पास मिट्टी खोदने का कार्य कर रहे थे।

तभी फावड़े से खुदाई करते समय पीछे की ओर से बड़ा मिट्टी का ढेर इन मजदूरों पर भरभरा कर गिर गया। मिट्टी के ढेर में सभी 3 मजदूर दब गए। हादसा होते ही चारों तरफ चीख-पुकार के साथ अफरा-तफरी मच गई। पास में ही काम कर रहे अन्य मजदूर दौड़कर आए और गेती एवं फावड़े की मदद से लगभग सात से आठ मिनट में अपने साथियों को बाहर निकाला।

अंदरूनी चोटें आने से 2 की हालत गंभीर

मिट्टी का ढेर में दबने से दो मजदूरों को गंभीर चोटें आयी। जिन्हे प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती किया गया है। मजदूर राजू और भूरी की हाल गंभीर होने से उन्हें भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। राजू और भूरी को सीने और पेट में अंदरूनी चोटें आई हैं। इससे दोनों को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो