scriptअज्ञात युवक का मिला शव, हत्या की आशंका, शरीर पर चोट के निशान | latest bhopal crime news today | Patrika News
भोपाल

अज्ञात युवक का मिला शव, हत्या की आशंका, शरीर पर चोट के निशान

जांच में जुटी पुलिस

भोपालMay 27, 2019 / 11:58 am

KRISHNAKANT SHUKLA

news

अज्ञात युवक का मिला शव, हत्या की आशंका, शरीर पर चोट के निशान

भोपाल. बागसेवनिया कलारी के पास सोमवार (27मई) की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या की आशंका जतायी है। पुलिस का कहना है कि मृतक युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने पीएम के लिए शव को हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। मौके पर मौजूद पुलिस, मामले की जांच पड़ताल में जुटी हैं।

इधर, आधी रात घर से निकले युवक का शव पटरी पर मिला

गोविंदपुरा इलाके के कस्तूरबा नगर में रविवार तडक़े रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला। वह शनिवार रात 12 बजे घर से बिना बताए निकला था। गर्दन अलग मिलने से पुलिस को आशंका है कि उसने खुदकुशी की होगी। वह बेरोजगारी की वजह से पिछले दो साल से परेशान चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक मयूर बिहार अशोका गार्डन निवासी 26 वर्षीय जयेश सिंह उर्फ छोटू दो साल पहले एमपीईबी में वाहन चलाता था। फिलहाल, वह बेरोजगार था। घटना स्थल के पास उसका मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त हालत में मिला। सिम निकालकर पुलिस ने कुछ नंबरों पर बात की तो उसकी बहन से संपर्क हुआ। उसने भाई का मोबाइल होना बताया। पिता ने पहुंचकर उसकी पहचान की।

पचास मीटर की दूरी पर मिलीं दो लाशें

इधर, ऐशबाग पुलिस ने थाने के सामने वाली मजार के पीछे से एक शव बरामद किया है। पुलिस जब शव बरामद करने जा रही थी, तभी ट्रैक पर एक अन्य शव मिला। पुलिस के अनुसार लल्लू अहिरवार (50) कल्ला शाह का अहाता, जहांगीराबाद का रहने वाला था। रात में वह नशे की हालत में घर से निकला था। शव से पचास मीटर दूर मिली लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक के दाहिने हाथ पर मेवाराम संग अनिता लिखा है।

Hindi News/ Bhopal / अज्ञात युवक का मिला शव, हत्या की आशंका, शरीर पर चोट के निशान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो