scriptकार्यकर्ता और कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमें वापस लेगी प्रदेश सरकार : पीसी शर्मा | Law Minister PC Sharma said state government will withdraw filed cases | Patrika News
भोपाल

कार्यकर्ता और कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमें वापस लेगी प्रदेश सरकार : पीसी शर्मा

विधि मंत्री का बड़ा बयान, कार्यकर्ता और कर्मचारियों पर दर्ज हुए मुकदमे वापस लेगी प्रदेश सरकार

भोपालDec 29, 2018 / 01:19 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

Law Minister PC Sharma

Law Minister PC Sharma


भोपाल. मंत्रिमंडल की शपथ के तीन दिन बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंत्रियों को विभाग बांट दिए। विभागों बंटवारे के बाद विधि मंत्री पी सी शर्मा ने अपने बयान में कहा कि अब मध्यप्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता और कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमे प्रदेश सरकार वापस लेगी। आपको बता दें कि शिवराज सरकार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कई राजनीतिक मामले दर्ज हुए थे। जिसकों अब कांग्रेस सरकार के विधि मंत्री ने वापस लेने को कहा है। वहीं पीसी शर्मा ने प्रदेश में पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट को भी लागू करने के संकेत दिए हैं।

नए मंत्रियों को बंगला अलॉट

कमलनाथ सरकार ने नए मंत्रियों को बंगले आवंटित कर दिए हैं। इससे भाजपा के कई मंत्रियों को 15 साल बाद बंगले खाली करना होंगे। कांग्रेस मंत्री जयवद्र्धन सिंह अपने पिता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के पड़ोसी बन गए हैं। दिग्विजय का बंगला बी-12 श्यामला हिल्स है। पूर्व मंत्री माया सिंह का बी-13 बंगला जयवर्धन को मिला है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बंगला मंत्री तरुण भनोत को दे दिया है, लेकिन शिवराज ने पहले ही कह दिया है कि उन्हें बंगला खाली करने में चार महीने का वक्त लगेगा। वे केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के बंगले में शिफ्ट होंगे। इसका रिनोवेशन हो रहा है। इसी तरह जो बंगले आवंटित किए गए हैं, उनमें से ज्यादातर खाली नहीं हुए हैं। मौजूदा भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का बंगला मंत्री उमंग सिंघार और प्रभात झा का बंगला प्रद्युम्न सिंह तोमर को दिया गया है। विक्रम वर्मा और मेघराज जैन के बंगले भी दूसरे मंत्रियों को आवंटित कर दिए हैं।

Home / Bhopal / कार्यकर्ता और कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमें वापस लेगी प्रदेश सरकार : पीसी शर्मा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो