भोपाल

एक तरफा प्यार में मॉडल को उसी के घर में बनाया बंधक, 12 घंटे बाद पुलिस ने कराया आजाद

एक तरफा प्यार में मॉडल को उसी के घर में बनाया बंधक, 12 घंटे बाद पुलिस ने कराया आजाद

भोपालJul 13, 2018 / 08:47 pm

Manish Gite

जगन्नाथ यात्राः कई किलोमीटर दूर से दंडवत प्रणाम करते हुए आए हजारों भक्त


भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह एक मशहूर मॉडल को एक युवक ने उसी के घर में बंधक बना लिया। करीब 12 घंटे चले आपरेशन के बाद युवती को आजाद करा लिया गया है। आरोपी युवक मॉडल से शादी करने की शर्त पर रिहा करने को राजी हो पाया। मामला होशंगाबाद रोड स्थित डिवाइन सिटी के एक फ्लेट का है।

उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला रोहित सिंह नाम का एक युवक मुंबई में रहता है और वो सिंगर है। उसकी मुलाकात भोपाल की रहने वाली युवती से मुंबई में हुई थी। यह युवती मॉडल है और वो टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी है। रोहित सिंह ने पत्रिका से बातचीत में कहा कि वो युवती से प्रेम करता है। दोनों में अनबन हो गई तो युवती मुंबई से भोपाल आ गई। तब से वो भोपाल में ही अपने परिवार के साथ रह रही थी।

 

Live Update

7.15 pm

सुबह सात बजे एक मॉडल को उसी के घर में बंधक बनाने वाले आरोपी रोहित सिंह ने शाम सात बजे आजाद कर दिया।माडल से शादी की शर्त पर उसे आजाद करने को राजी हुआ। मॉडल को तुरंत ही पास ही के अस्पताल पहुंचा दिया गया। वो घायल अवस्था में थी।

यह रहा दिनभर का घटनाक्रम
आरोपी रोहित ने युवती को कैंची से घायल कर लिया था। इसके बाद उसने दवाई और पट्टी की मांग की।
-पांचवीं मंजिल के एक फ्लैट में खुद को बंद करने वाले रोहित को दूध-पानी की सप्लाई की गई।
-दरवाजे से मुमकिन नहीं होने के कारण उसे एक बाल्टी में रस्सी बांधकर खिड़की के जरिए दी जाती रही।
-बचाव दल भी मौके पर पहुंच गया था।

 

एसपी से की बातचीत
-आरोपी रोहित ने पुलिस अधीक्षक से भी बातचीत की। उसने पुलिस के सामने शर्त रखी, कहा- हम दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं।
-एसपी ने शादी का भरोसा दिलाया। लड़के ने भी एसपी की बात मान ली। थोड़ी देर में खोल सकता है दरवाजा।

 

police

पत्रिका की पहल पर की बातचीत
घटनास्थल पर पत्रिका सबसे पहले पहुंच गया था। आरोपी सुबह 9 बजे से ही पत्रिका से बातचीत कर रहा था। उसकी रिकार्डिंग भी पत्रिका के पास है। पत्रिका के प्रतिनिधि लगातार आरोपी के संपर्क में रहे। रोहित बात-बात पर खुद को गोली मारने की बात करता रहा, लेकिन पत्रिका प्रतिनिधि उसे कोई गलत कदम नहीं उठाने के लिए बातीत करते रहे। इसके साथ ही युवती को भी सुरक्षित रखने के लिए समझाते रहे।

एकत्र हुए मीडिया कर्मी
इसके बाद एक-एक करके मीडिया कर्मी एकत्र होते गए। सिरफिरा रोहित बार-बार मीडिया को एकत्र करने की बात करता रहा। वो पुलिस से बार-बार जान का खतरा बता रहा था। इसलिए मीडिया के सामने अपनी बात रखना चाहता था।

तो खुद को मार लेगा
पत्रिका से बातचीत में रोहित ने बताया कि वो लड़की से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। इसी सिलसिले में वो भोपाल भी आया है। उसने बताया कि नहीं तो वो खुद को गोली मार लेगा।

सेलिब्रिटी की तरह हाथ हिलाता रहा आरोपी
मीडियाकर्मियों को एकत्र होने पर वो बार-बार सेलिब्रिटी की तरह हाथ हिलाथा नजर आया। बार-बार विक्ट्री दिखाता रहा।


युवती की मां ने बताया
अलीगढ़ के रहने वाला युवक पहले भी कई बार युवती को परेशान कर चुका है। युवती की मां ने बताया कि हमने जब दूध लेने के लिए दरवाजा खोला था, तभी वो अचानक आ गया और घर के भीतर घुस गया। इसके बाद बेटी को लेकर पीछे वाले कमरे में कैद हो गया।
-कई बार उससे बाहर निकलने का आग्रह किया, लेकिन वो नहीं माना।
-वो बेटी से शादी की जिद कर रहा था।
-बाहर नहीं निकलने पर उसे शपथ पत्र या नोटरी तक करवाने की बात कही, लेकिन वो सुबह 7 बजे से शाम तक बेटी के साथ है।


पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
आरोपी रोहित ने बताया कि उसे पुलिस से डर है। उसे लगता है कि पुलिस उसे जान से मार देगी। क्योंकि पुलिस उसे फायरिंग के केस में तलाश कर रही है। जबकि एक अजीब बात कहकर उसने सभी को चौंका दिया कि जो लड़की घायल हुई है उसकी हालत पुलिस ने की है।

पत्रिका ने की लड़की से बातचीत
इधर, रोहित से बात करने के साथ ही पत्रिका रिपोर्टर ने जब युवती से भी बात की, तो उसने अपने आप को बंधक बनाए जाने के सवाल पर ज्यादा कुछ नहीं कह सकी। वो डरी हुई थी। इस पर पत्रिका ने गंभीरता दिखाते हुए घटनास्थल का रुख किया।

पत्रिका ने की काउंसलिसिंग
रोहित ने पत्रिका को बताया कि जब मेरे पापा आएंगे तब ही मैं छोड़ूंगा। इधर, बताया जाता है कि उसके पिता उत्तरप्रदेश से चल दिए हैं और ग्वालियर तक पहुंच गए हैं।

Live: युवती के घर घुसे युवक ने प्रेमिका को बनाया बंधक, बोला- मेरे पापा आएंगे तब छोड़ूंगा
https://www.patrika.com/bhopal-news/live-girl-kidnapped-by-boy-in-bhopal-1-3094800/

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.