भोपाल

अब मशीने बढ़ाएंगी गिद्धों की आबादी, आर्टिफिशियल तरीके से रखा जाएगा अंडों को सुरक्षित

अगले महीने से शुरू हो जाएगा गिद्धों के अंडों को आर्टिफिशियल तरीके से सेने का काम।

भोपालOct 05, 2022 / 12:11 pm

Faiz

अब मशीने बढ़ाएंगी गिद्धों की आबादी, आर्टिफिशियल तरीके से रखा जाएगा अंडों को सुरक्षित

शगुन मंगल

भोपाल. वन विहार नेशनल पार्क के केरवा स्थित सेंटर में गिद्धों की संख्या बढ़ाने के लिए बने इनक्यूबेशन सेंटर में तैयारियां पूरी हो चुकी है। अब जैसे ही गिद्ध अंडे देंगे, उन्हें आर्टिफिशिल तरीके से सेया जाएगा। दरअसल गिद्ध इसके लिए सभी मशीनों की प्री-टेस्टिंग भी कर ली गई है। इस तकनीक की मदद से गिद्धों की संख्या बढ़ाने का दावा किया जा रहा है।

 

ऐसे काम करेगी आधुनिक तकनीक

गिद्धों की ब्रीडिंग सफल बनाने के लिए ये तकनीक इस्तेमाल की जा रही है। इसके लिए जो भी अंडा बने, वो नष्ट हो और चुजे बन सके, इसके लिए आर्टिफिशियल तरीके से उन्हें सेया जाएगा। दरअसल इन्हें गर्म माहौल चाहिए होता है जबकि अंडे अक्टूबर-नवंबर में होते हैं। इस कारण कृत्रिम मशीनों की मदद से उन्हें गर्म माहौल दिया जाएगा। जिस तरह पक्षी अपने अंडें पलटते रहते हैं, उसी तरह मशीन में भी किया जाएगा। 55 दिनों तक उपकरण में अंडें रखने के बाद उनमें से चूजे निकलते हैं।

 

यह भी पढ़ें- स्मार्ट मोबाईल एप्स से स्मार्ट हो रहे बुजुर्ग, दवा खाने से लेकर व्यायाम तक की याद दिलाते हैं ये एप्स


2 प्रजाति के 60 गिद्ध हैं राजधानी में

वन विहार के केरवा में स्थित गिद्ध संरक्षण और प्रजनन केंद्र में अभी 60 गिद्ध हैं। इसमें अभी दो प्रकार की प्रजाति है। लॉग बिल्ड प्रजाति के 39 गिद्ध है और 21 व्हाइट बेक्ड प्रजाति के गिद्ध है। जबकि प्रदेश में 2021 की गणना के अनुसार 9,408 गिद्ध हैं। वहीं देश में पिछले तीन दशक में गिद्धों की संख्या चार करोड़ से घटकर चार लाख से भी कम रह गई है।


वन विहार नेशनल पार्क है देश का चौथा इंक्यूबेशन सेंटर

News

भोपाल का वन विहार देश का चौथा इंक्यूबेशन सेंटर है जहां आधुनिक उपकरणों से गिद्धों की आबादी बढ़ाए जाने की कवायद होगी। इससे पहले ये कैंद्र हरियाणा के पिंजोर, पश्चिम बंगाल के बक्सा टाइगर रिजर्व के राजाभटखवा और ओडिशा के नंदन कानन जूलाजिकल पार्क में हैं। देश में आठ गिद्ध प्रजनन केंद्रों हैं जहां अभी चार में ही इंक्यूबेशन सेंटर की शुरूआत हुई है।


तैयारियां पूरी

News

वन विहार नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर सुनील कुमार सिन्हा का कहना है कि, इंक्यूबेशन सेंटर में तैयारियां पूरी हो चुकी है। इनका परीक्षण भी कर लिया गया है। जैसे ही गिद्ध अंडें देंगे, उन्हें सुरक्षित रखा जाएगा। इस प्रयास से गिद्धों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

Hindi News / Bhopal / अब मशीने बढ़ाएंगी गिद्धों की आबादी, आर्टिफिशियल तरीके से रखा जाएगा अंडों को सुरक्षित

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.