scriptदगाबाज दोस्त: दोस्त की पत्नी को चाय पिलाकर बेहोश किया, फिर बलात्कार | Made friend's wife unconscious after drinking tea, then raped | Patrika News
भोपाल

दगाबाज दोस्त: दोस्त की पत्नी को चाय पिलाकर बेहोश किया, फिर बलात्कार

पति से अलग रह रही महिला को पूजापाठ कर सबकुछ सही करने का झांसा देकर घर ले गया, बलात्कार के बाद बदनाम करने की धमकी देकर बार—बार लूटता रहा अस्मत

भोपालJan 24, 2022 / 01:45 am

योगेंद्र Sen

चॉकलेट का लालच देकर पांच साल की मासूम से ज्यादती

चॉकलेट का लालच देकर पांच साल की मासूम से ज्यादती

भोपाल. राजधानी में अपने पति से अलग रह रही एक महिला के साथ उसके पति के दोस्त ने ही चाय में बेहोशी की दवा मिलाकर उसे पहले बेहोश किया फिर बलात्कार। एक बार बलात्कार करने के बाद आरोपी महिला को बदनाम करने की धमकी देकर कई बार बलात्कार कर चुका था। महिला की रिपोर्ट पर मिसरोद थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय महिला फिलहाल पति से अलग रह रही है। वह एक फैक्ट्री में नौकरी करती है। आरोपी दिलीप गुर्जर उसके पति का दोस्त था। पिछले दिनों महिला को आरोपी ने झांसा दिया कि वह पूजापाठ कर सब सही करा देगा।
आरोपी के झांसे में आई महिला उसके साथ मिसरोद थाना क्षेत्र के समरधा आई। यहां आरोपी ने 1500 रुपए में एक कमरा किराए पर लिया। बीते वर्ष 21 दिसंबर को कमरे की सफाई करने के बाद में एक घंटे तक उसमें पूजा पाठ की। बाद में महिला को चाय बनाकर पीने के लिए दी। चाय पीते ही महिला बेहोश हो गई, तब उसने पीडि़ता के साथ ज्यादती की। बाद में आरोपी ने महिला को बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया। आए दिन की हरकतों से तंग आकर फरियादिया ने शनिवार को थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
परिचित ने महिला का गुपचुप वीडियो बनाया और करने लगा ब्लैकमेल
अयोध्या नगर में एक महिला के परिचित ने डरा-धमकाकर बलात्कार किया और उसका वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने बताया कि 30 साल की महिला के दो बच्चे हैं और उसने सात साल पहले प्रेम विवाह किया था। महिला गृहिणी है, जबकि उसका पति ड्रायवरी करता है। ढाई साल पहले से उसका पति से विवाद चल रहा था। इसी दौरान वह एक पुराने दोस्त के माध्यम से अतुल मीणा नाम के युवक के संपर्क में आई थी। आरोपी और पीडि़ता के बीच फोन पर बातचीत होने लगी थी। 
अतुल पीडि़ता को घुमाने के बहाने अयोध्या नगर में अपने एक दोस्त के कमरे में ले गया। यहां पर उसने डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। एक वीडियो भी बना लिया। बाद में पीडि़ता और पति के बीच समझौता हो गया और दोनों साथ रहने लगे। पिछले दिनों आरोपी कॉल कर महिला को दोबारा तंग करने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। जिसकी जानकारी फरियादिया ने पति को दी और उनके साथ में थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज करा दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो