scriptby election 2021: जालसाजी, धोखाधड़ी, बलवा के आरोपी भी हैं चुनाव मैदान में | madhya pradesh by election 2021 criminal case on candidate | Patrika News
भोपाल

by election 2021: जालसाजी, धोखाधड़ी, बलवा के आरोपी भी हैं चुनाव मैदान में

उपचुनाव में उतरे चार उम्मीदवारों पर गंभीर मामले दर्ज…।

भोपालOct 23, 2021 / 11:54 am

दीपेश अवस्थी

by election 2021: जालसाजी, धोखाधड़ी, बलवा के आरोपी भी हैं चुनाव मैदान में

by election 2021: जालसाजी, धोखाधड़ी, बलवा के आरोपी भी हैं चुनाव मैदान में

भोपाल। उप चुनाव में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों में जालसाजी, धोखाधड़ी, बलवा के आरोपी भी मैदान में हैं। हालांकि प्रमुख दलों ने ऐसे लोगों को इस बार टिकट देने से परहेज किया है। शुक्रवार को एडीआर द्वारा जारी रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। नामांकन के दौरान उम्मीदवारों द्वारा सौंपे गए शपथ पत्र में प्रोपर्टी, आपराधिक मामलों सहित अन्य जानकारी चुनाव आयोग की दी थी। एडीआर ने इन्हीं शपथ पत्रों के अध्ययन के आधार पर रिपोर्ट जारी की है। इसमें जोबट, रैगांव और पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र की रिपोर्ट शामिल है।

 

 

इन पर आपराधिक मामले

बाल गोविंद चौधरी, रैगांव – 10 मामले, 7 गंभीर धाराएं। इसमें धमकी देना, मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाना, जबरिया घर में घुसना, हमला करने, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने जैसे मामलों की तहत की धाराएं शामिल हैं। साथ ही 304-ए के तहत लापरवाही से मौत का मामला का भी इन पर दर्ज है।
धीरेन्द्र सिंह धीरू, रैगांव – एक मामला, तीन गंभीर धाराएं गंभीर किस्म के अपराध से जुड़ी हैं। इनमें धोखाधोड़ी, जालसाजी जैसे मामलों की धाराएं शामिल हैं।

दिलीप सिंह भूरिया, जोबट – एक मामला दर्ज, इसमें बल्वा, हमला, उपद्रव, धमकी देने जैसे अपराधिक मामलों की धाराएं शामिल हैं।
सरदार हरमल परमार, जोबट – तीन मामले दर्ज। धमकी देना, मारपीट, हमला कर चोट पहुंचाने जैसे मामलों के तहत अपराध दर्ज हैं।

 

कांग्रेस के नितेन्द्र सिंह सबसे रईस उम्मीदवार

उप चुनाव में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों की वैसे तो औसतन आय 1.37 करोड़ है, लेकिन इनमें कांग्रेस के नितेन्द्र सिंह राठौर सबसे रईस उम्मीदवारों में से हैं। टीकमगढ़ जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार नितेन्द्र की कुल सम्पत्ति 13 करोड़ 84 लाख 38 हजार 143 रुपए है। 13 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति के मालिक नितेन्द्र के पास 6 करोड़ से अधिक की देनदारियां हैं।

 

प्रमुख दलों के उम्मीदवारों की सम्पत्ति एक नजर में –

जोबट

रैगांव

पृथ्वीपुर

यह भी खास

Home / Bhopal / by election 2021: जालसाजी, धोखाधड़ी, बलवा के आरोपी भी हैं चुनाव मैदान में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो