scriptMP Corona Update : एक दिन में 1118 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 63 हज़ार के पार, 24 घंटे 17 की मौत | madhya pradesh corona update positive 163296 and 2828 death | Patrika News
भोपाल

MP Corona Update : एक दिन में 1118 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 63 हज़ार के पार, 24 घंटे 17 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 1118 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 163296 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2828 पहुंची है।

भोपालOct 22, 2020 / 07:37 am

Hitendra Sharma

corona__8.png

भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1118 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 163296 हो गई है।

इंदौर में अब भी कोरोना बेकाबू
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 260 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32290 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 664 लोग जान गवा चुके हैं। इंदौर में 28134 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 3492 एसेटिव केस हैं।

प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 223 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22914 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 460 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 20636 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1845 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 12190 हो चुकी है। जबकि, 195 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 11294 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 842 केसेज एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11967 हो गई है। शहर में अब तक 155 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 11418 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 394 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3767 हो गई है। इनमें से 59 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 3545 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 163 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3430 हो गई है। जिले में अब तक 97 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 3130 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 203 एक्टिव केस हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 3223 हो गई है। इनमें से 120 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2689 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 414 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2974 हो चुकी है। इनमें से 25 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 2850 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 99 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2767 हो गई है। इनमें 45 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 2603 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 119 केस एक्टिव हैं।

8- मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2729 हो चुकी है। यहां 23 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 2662 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 44 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2706 हो गई है। इनमें से 24 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 2508 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 174 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2688 हो गई है। इनमें से 44 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 2481 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 163 केस एक्टिव हैं।

https://youtu.be/Q-cUVWlNynY

Home / Bhopal / MP Corona Update : एक दिन में 1118 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 63 हज़ार के पार, 24 घंटे 17 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो