scriptMP Corona Update: एक दिन में 1700 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 91 हज़ार के पार, 24 घंटे 11 की मौत | madhya pradesh corona update positive 191246 and 3149 death | Patrika News
भोपाल

MP Corona Update: एक दिन में 1700 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 91 हज़ार के पार, 24 घंटे 11 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 1700 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 191246 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3149 पहुंची है।

भोपालNov 22, 2020 / 08:25 am

Hitendra Sharma

photo_2020-10-31_22-09-46.jpg

भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1700 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 191246 हो गई है।

इंदौर में अब भी कोरोना बेकाबू
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 492 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37115 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 729 लोग जान गवा चुके हैं। इंदौर में 33693 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 2693 एसेटिव केस हैं।

प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 313 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29051 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 504संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 26415 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 2132 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 13665 हो चुकी है। जबकि, 216 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 12752 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 697 केसेज एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 13826 हो गई है। शहर में अब तक 172 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 12870 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 684 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4159 हो गई है। इनमें से 72 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 3962 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 125 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 4099 हो गई है। इनमें से 132 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 3695 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 272 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3815 हो गई है। जिले में अब तक 99 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 3534 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 182 एक्टिव केस हैं।

6- नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3140 हो चुकी है। इनमें से 27 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 3070 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 43 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3140 हो गई है। इनमें 54 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 3020 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 66 केस एक्टिव हैं।

8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3118 हो गई है। इनमें से 52 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 2868 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 198 केस एक्टिव हैं।

9- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3098 हो चुकी है। यहां 64 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 2624 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 410 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3090 हो गई है। इनमें से 26 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 2868 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 918 केस अब भी एक्टिव हैं।

https://youtu.be/vyG9S259ERM

Home / Bhopal / MP Corona Update: एक दिन में 1700 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 91 हज़ार के पार, 24 घंटे 11 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो