scriptMP Corona Update: एक दिन में 1383 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 06 हज़ार के पार, 24 घंटे 10 की मौत | madhya pradesh corona update positive 206128 and 3260 death | Patrika News
भोपाल

MP Corona Update: एक दिन में 1383 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 06 हज़ार के पार, 24 घंटे 10 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 1383 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 206128 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3260 पहुंची है।

भोपालDec 01, 2020 / 07:16 am

Hitendra Sharma

corona__7.jpg

भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1383 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 206128 हो गई है।

इंदौर में अब भी कोरोना बेकाबू
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 523 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42149 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 760 लोग जान गवा चुके हैं। इंदौर में 36745 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 4644 एसेटिव केस हैं।

प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 302 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31974 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 518 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 28562 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 2894 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 14586 हो गई है। शहर में अब तक 181 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 13609 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 796 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 14207 हो चुकी है। जबकि, 223 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 13609 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 796 केसेज एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4409 हो गई है। इनमें से 76 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 4105 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 228 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 4359 हो गई है। इनमें से 140 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 3920 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 299 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4044 हो गई है। जिले में अब तक 100 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 3662 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 282 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3533 हो चुकी है। इनमें से 69 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 2939 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 525 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3368 हो गई है। इनमें 52 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 3101 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 215 केस एक्टिव हैं।

8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3266 हो गई है। इनमें से 31 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 3002 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 233 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3255 हो चुकी है। यहां 56 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3124 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 75 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3246 हो गई है। इनमें से 27 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3130 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 89 केस अब भी एक्टिव हैं।

 

https://youtu.be/jFC9iK-3Hmc

Home / Bhopal / MP Corona Update: एक दिन में 1383 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 06 हज़ार के पार, 24 घंटे 10 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो