scriptweather update : आधे प्रदेश में कोहरा, कई जिलों में गिरे ओले | madhya pradesh latest weather update login www.imd.gov.in | Patrika News
भोपाल

weather update : आधे प्रदेश में कोहरा, कई जिलों में गिरे ओले

weather update : आधे प्रदेश में कोहरा, कई जिलों में गिरे ओले, रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर संभाग में बारिश के आसार

भोपालJan 25, 2019 / 09:20 am

KRISHNAKANT SHUKLA

weather update

weather update

भोपाल. आधे मध्यप्रदेश में शुक्रवार की सुबह घने कोहरे में डूबी रही। विजिबिलिटी घटने से सडक़, रेलवे और हवाई यातायात प्रभावित हुआ। सिवनी, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, उमरिया, बैतूल और दमोह जिले में ओले गिरे और कई अन्य जिलों में हल्की बारिश हुई। एक-दो दिन में राजधानी सहित जबलपुर, सागर, दमोह, सतना, सीधी आदि शहरों में हल्की बारिश के साथ ओले भी गिर हो सकते हैं।
मौसम में यह बदलाव उत्तरी छत्तीसगढ़ से लेकर तेलंगाना तक छाए उत्तरी दक्षिण ट्रफ के चलते हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में रीवा, शहडोल, सागर, ग्वालियर, चंबल और जबलपुर संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। रीवा, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।
राजधानी में कोहरे ने 17 दिन बाद फिर से दस्तक दी। गुरुवार को सुबह 06 बजे से 10 बजे तक घने कोहरे की चादर छा गई । सुबह 06 से 07 बजे के बीच कोहरा इतना ज्यादा था कि 50 मीटर दूर तक देखना मुश्किल हो रहा था। लोगों को दिन में भी वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। इधर, उत्तर भारत और एनसीआर में पड़ रहे कोहरे के चलते ट्रेन और हवाई यातायात खासा प्रभावित हुआ।

गौरतलब है कि इसके पहले राजधानी में सीजन का पहला कोहरा 07 जनवरी को पड़ा था। उस समय विजिबिलटी शून्य हो गई थी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम मप्र एवं उसके आसपास चक्रवात बने हुए हैं। इसके चलते प्रदेश में फिलहाल मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। राजधानी सहित कई जिलों में बारिश हो सकती है। राजधानी में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। गुरुवार को दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र में दर्ज आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम था। बुधवार की तुलना में इसमें 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। ऐसे ही न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान से 1.7 डिग्री कम रहा। इसमें बुधवार की तुलना में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।

राजधानी में कोहरे से हवाई सेवाएं प्रभावित

राजा भोज एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने से विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई। यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

इतनी फ्लाइट प्रभावित

जेट एयरवेज की मुंबई-भोपाल फ्लाइट दो घंटे की देरी से सुबह 9:30 बजे भोपाल पहुंची।
जेट एयरवेज की दिल्ली-भोपाल फ्लाइट ढाई घंटे की देरी से सुबह 9:36 बजे भोपाल पहुंची।
एयर इंडिया की दिल्ली-भोपाल फ्लाइट दो घंटे की देरी से सुबह 9.10 बजे भोपाल पहुंची।
एयर इंडिया की मुंबई-भोपाल फ्लाइट दो घंटे की देरी से सुबह 9.30 बजे भोपाल पहुंची।
एयर इंडिया की जयपुर-भोपाल फ्लाइट दो घंटे की देरी शाम 5.30 बजे भोपाल पहुंची।

Hindi News/ Bhopal / weather update : आधे प्रदेश में कोहरा, कई जिलों में गिरे ओले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो