scriptअपराध के मामलों में देश में तीसरे नंबर पर मध्यप्रदेश | Madhya Pradesh ranks third in the country in cases of crime | Patrika News
भोपाल

अपराध के मामलों में देश में तीसरे नंबर पर मध्यप्रदेश

यूपी-बिहार के बाद प्रदेश की जेलों में सबसे ज्यादा कैदी
आधे तीस से साठ की उम्र के।
 

भोपालJul 04, 2021 / 12:04 pm

Arun Tiwari

jail_demo.jpg

,,

भोपाल : अपराध के मामलों में मध्यप्रदेश का नंबर देश में तीसरा है। यानी उत्तरप्रदेश और बिहार के बाद सबसे ज्यादा अपराध मध्यप्रदेश में होते हैं। देश के सभी राज्यों में जेलों में बंद कैदियों की स्थिति की पड़ताल में ये बात सामने आई है। मध्यप्रदेश की जेलों में उत्तरप्रदेश और बिहार के बाद सबसे ज्यादा कैदी हैं। इनमें आधे कैदी तीस से साठ साल की उम्र के बीच के हैं वहीं आधे से थोड़े कम 20 से 30 साल के युवा हैं। अन्य कैदियों की संख्या चुनिंदा ही है।

ये है जेल में बंद कैदियों की संख्या :
– उत्तरप्रदेश – 115404
– बिहार – 60811
– मध्यप्रदेश – 42764

ये है प्रदेश के कैदियों की उम्रवार संख्या :
– 20 साल से कम – 3396
– 20-30 साल – 20818
– 30-40 साल – 12084
– 40-50 साल – 6230
– 50-60 साल – 2986
– 60-70 साल – 993
– 70 साल पार – 199

ये है महिला कैदियों की उम्रवार संख्या :
– 20 साल से कम – 32
– 20-30 साल – 394
– 30-40 साल – 572
– 40-50 साल – 440
– 50-60 साल – 263
– 60-70 साल – 87
– 70 साल पार – 18

सबसे ज्यादा विजिटर भी प्रदेश में :
जेलों में कैदियों से मिलने वाले सबसे ज्यादा विजिटर भी मध्यप्रदेश में ही हैं। दूसरी जेलों के मुकाबले यहां के लोग ज्यादा अपने संबंधियों से मिलने जेल जाते हैं। सोमवार को 3432 लोग विजिटर के रुप में कैदियों से मिलने गए। जून महीने में यूपी-बिहार के मुकाबले मध्यप्रदेश में ज्यादा लोग कैदियों से मिलने जेल तक आए।

Home / Bhopal / अपराध के मामलों में देश में तीसरे नंबर पर मध्यप्रदेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो