विधानसभा 9वां दिन: वैध होंगी प्रदेश की सभी अवैध कॉलोनियां, जल्द आएगा कानून
विधानसभा के बजट सत्र के 9वें दिन नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह का ऐलान...।

भोपाल। मध्यप्रदेश में जल्द ही कानून में संशोधन कर सभी अवैध कॉलोनियों को वैध किया जाएगा। यह घोषणा नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा में की। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि पिछली सरकार में हम घोषणा के बावजूद यह नहीं कर पाए थे, इस बार जरूर करेंगे।
नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि मध्यप्रदेश में जल्द ही कानून में संशोधन करके अवैध कालोनियों को वैध किया जाएगा। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पिछली सरकार में यह काम नहीं कर पाए थे।
विधायक जालम सिंह पटेल ने अवैध कॉलोनियों का मामला उठाया था। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अवैध कॉलोनी के खिलाफ एक्ट लेकर आएंगे, जिसके अंतर्गत अवैध कॉलोनियों को वैध किया जाएगा। अवैध कॉलोनी में जिनके मकान बन गए हैं, उन्हें भी मूलभूत सुविधा देने का सरकार प्रयास कर रही है। कंपाउंडिंग 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 परसेंट की जाएगी। इसी सत्र में कानून लाया जाएगा।
सीएम बोले- वापस आएंगे नंदू भैया
इससे पहले नंदकुमार सिंह चौहान को श्रद्धांजलि दी गई और उनके साथ बिताए पलों को याद किया गया। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान का भावुक भाषण भी था। मुख्यमंत्री ने नंदू भैया ने जो काम किया वो सहजता, सरलता के साथ किया। वह शत्रु और मित्र नहीं मानते थे। वह दोनों को एक समान समझते थे। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नंदू भैया लौटकर आएंगे ऐसा विश्वास है। भाजपा नेता एवं सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का पिछले दिनों दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। दो दिन पहले ही बुरहानपुर जिले के शाहपुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
अब पाइए अपने शहर ( Bhopal News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज