scriptMP ELECTION 2018: अपनों की चुनौती से त्रिकोणीय-चतुष्कोणीय मुकाबला, कुछ ने बदले दल, कुछ निर्दलीय | madhyapradesh-election: assembly candidates 2018 latets news in mp | Patrika News
भोपाल

MP ELECTION 2018: अपनों की चुनौती से त्रिकोणीय-चतुष्कोणीय मुकाबला, कुछ ने बदले दल, कुछ निर्दलीय

50 से ज्यादा सीटों पर घमासान: भाजपा-कांग्रेस के बागियों ने रोचक किया सियासी समर…

भोपालNov 17, 2018 / 09:12 am

Amit Mishra

news

MP ELECTION 2018: अपनों की चुनौती से त्रिकोणीय-चतुष्कोणीय मुकाबला, कुछ ने बदले दल, कुछ निर्दलीय

भोपाल। विधानसभा चुनाव में इस बार करीब 50 सीटों पर त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय मुकाबले ने भाजपा-कांग्रेस के सभी समीकरणों को उलट-पुलट दिया है। दोनों पार्टियों में बागी प्रत्याशी भी ताल ठोक रहे हैं। इनमें कुछ सीटों पर तो बागी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी से ज्यादा दमदार छवि वाले हैं।


वहीं, बसपा और सपा भी तीन दर्जन से ज्यादा सीटों पर निर्णायक स्थिति में हैं। प्रदेश में सात सीटों पर पिछली बार भाजपा-कांग्रेस दोनों को शिकस्त खानी पड़ी थी। इनमें से चार बसपा के पास और तीन निर्दलीयों के पास हैं।


इन मुकाबलों पर सभी की नजर….

बमोरी
पूर्व मंत्री कन्हैयालाल अग्रवाल ने निर्दलीय उम्मीदवार हैं। भाजपा ने अग्रवाल को मनाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इससे भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन आजाद को परेशानी हो रही है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिसौदिया हैं। पिछली बार अग्रवाल हार गए थे और सिसोदिया जीते थे। इस बार भाजपा ने अग्रवाल को टिकट
नहीं दिया।

पूर्व मंत्री-महापौर बागी

दमोह-पथरिया
दोनों सीटों पर पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया निर्दलीय प्रत्याशी हैं। कांग्रेस के बागी बृजेंद्र राव, अनुराग वर्धन सिंह हजारी, बसपा से रामबाई भी समीकरण प्रभावित कर रहे हैं। दमोह में भाजपा-कांग्रेस, कुसमरिया और बसपा कोमल अहिरवार में मुकाबला है।

 

ग्वालियर दक्षिण
यहां ग्वालियर की पूर्व महापौर और भाजपा नेत्री समीक्षा गुप्ता ने निर्दलीय प्रत्याशी हैं। यहां भाजपा से मंत्री नारायण सिंह कुशवाह और कांग्रेस से प्रवीण पाठक प्रत्याशी हैं। भाजपा ने समीक्षा को मनाने की कोशिश की, लेनिक वे नहीं मानीं।

 

राजनगर
कांग्रेस से विक्रम सिंह, भाजपा से अरविंद पटेरिया और सपा प्रत्याशी नितिन चतुर्वेदी के बीच मुकाबला है। नितिन पूर्व कांग्रेस सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी के बेटे हैं।

पवई
भुवन विक्रम सिंह कांग्रेस से बागी होकर सपा प्रत्याशी बने। वे भैया राजा के बेटे हैं। अब भाजपा के प्रहलाद लोधी व कांग्रेस के मुकेश नायक के लिए चुनौती बढ़ गई है।


उज्जैन उत्तर व दक्षिण
उज्जैन उत्तर सीट पर कांग्रेस से बागी होकर आईं निर्दलीय प्रत्याशी माया त्रिवेदी के कारण मुकाबले में त्रिकोण के हालात बने हैं। यहां मंत्री पारस जैन भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती हैं।


सबसे रोचक मुकाबला उज्जैन दक्षिण सीट पर है। यहां कांग्रेस के पूर्व जिला ग्रामीण अध्यक्ष जयसिंह दरबार कांगे्रस के बागी मैदान में हैं। इसका नुकसान कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र वशिष्ठ को हो सकता है। भाजपा से मोहन यादव प्रत्याशी हैं।

महिदपुर
भाजपा प्रत्याशी बहादुर सिंह चौहान, कांग्रेस प्रत्याशी सरदार सिंह चौहान और निर्दलीय प्रत्याशी दिनेशचंद बोस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। बोस कांग्रेस से बागी होकर लड़ रहे हैं।


शाजापुर
यहां से भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद, कांग्रेस से हुकुम सिंह कराड़ा और निर्दलीय भाजपा के बागी जेपी मंडलोई मैदान में हैं। बैतूल के घोड़ाडोंगरी और आमला में भी त्रिकोणीय मुकाबला है।


पांढुर्ना
यहां भाजपा के पूर्व विधायक रामराव कवड़ेती निर्दलीय मैदान में हैं। इससे यहां त्रिकोणीय स्थिति बनी है।


गरोठ
भाजपा से चंदर सिंह के निर्दलीय बनकर चुनाव में उतरने से समीकरण बिगड़े। भाजपा ने देवीलाल धाकड़ को टिकट दिया है। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री सुभाष सोजतिया को उतारा है। कांग्रेस के बागी तूफान सिंह सिसोदिया भी मैदान में हैं।


वारासिवनी
भाजपा से गौरव सिंह पारधी, निर्दलीय प्रत्याशी बने कांग्रेस से पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल बागी और कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी सीएम शिवराज सिंह चौहान के ***** संजय सिह मसानी के बीच मुकाबला है।


बालाघाट
कांग्रेस से अनुराग चतुरमोहता और भाजपा से जनपद पंचायत लालबर्रा अध्यक्ष किरण मरावी बागी होकर चुनावी मैदान में है। इससे कांग्रेस व भाजपा दोनों को नुकसान है। यहां चतुष्कोणीय मुकाबला है।

परसवाड़ा : भाजपा के बागी शिव जायसवाल चुनावी मैदान में हैं।

चंदला : भाजपा से राजेश प्रजापति, कांग्रेस से हरसेवक अनुरागी व सपा प्रत्याशी अनित्या सिंह के बीच मुकाबला है।

जावरा : भाजपा से राजेन्द्र पांडेय और कांग्रेस से केके सिंह प्रत्याशी हैं। भाजपा के बागी श्यामबिहारी पटेल और कांग्रेस के बागी डॉ. हमीरसिंह राठौर ने मुकाबले को चतुष्कोणीय बना दिया है।


जबलपुर मध्य
यहां भाजपा से मंत्री शरद जैन, कांग्रेस से विनय सक्सेना व निर्दलीय प्रत्याशी बने भाजपा के बागी धीरज पटेरिया के बीच मुकाबला है। धीरज ने उतरकर सारे समीकरण प्रभावित किए हैं।


पनागर
यहां से भाजपा के सुशील तिवारी, कांग्रेस के सम्मति सैनी और निर्दलीय प्रत्याशी बने भाजपा के बागी भारत सिंह यादव के बीच मुकाबला है। भारत सिंह यादव को मनाने के प्रयास किए गए, लेकिन उन्होंने पार्टी के किसी नेता की बात नहीं मानी।

महेश्वर
भाजपा से पूर्व विधायक भूपेंद्र आर्य और कांग्रेस से पूर्व राज्यसभा सांसद विजयलक्ष्मी साधौ को उम्मीदवार हैं। यहां भाजपा से बगावत होकर मैदान में उतरे राजकुमार मेव सारे गणित प्रभावित कर रहे हैं।


बड़वानी
कांग्रेस विधायक रमेश पटेल, भाजपा विधायक रह चुके प्रेमसिंह पटेल और कांग्रेस के बागी राजन मंडलोई में त्रिकोणीय मुकाबला है।


गोटेगांव: आप के प्रत्याशी रिटायर्ड डीआइजी महेश चौधरी की वजह से मुकाबला त्रिकोणीय है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के समीकरण प्रभावित।


भगवानपुरा
भाजपा ने पूर्व विधायक जमनासिंह सोलंकी तो कांग्रेस से विधायक विजयसिंह सोलंकी प्रत्याशी हैं। यहां केदार डावर निर्दलीय चुनाव लड़कर मुकाबला त्रिकोणीय कर रहे हैं।

 

खरगोन
भाजपा से मंत्री बालकृष्ण पाटीदार और कांग्रेस से रवि जोशी मैदान व सपाक्स संगठन से जिलाध्यक्ष व उद्योगपति कमलेश भंडारी के बीच मुकाबला है।


जबेरा : भाजपा के बागी राघवेंद्र सिंह ऋषि लोधी व कांग्रेस के बागी आदित्य सॉलोमन के कारण चतुष्कोणीय मुकाबला हो गया है।

ये बागी भीरखते हैं दम…

गणित बिगाडऩे की पूरी तैयारी


जतारा
भाजपा की बागी अनीता प्रभुदयाल खटीक सपा से प्रत्याशी बनी।


खरगापुर
भाजपा के बागी अजय यादव निर्दलीय उतरे हैं।

नागौद
डॉ. रश्मि सिंह भाजपा छोड़कर निर्दलीय प्रत्याशी हैं।

मैहर

मनीष पटेल कांग्रेस से बागी होकर गोंगपा प्रत्याशी हैं।

सतना

पुष्कर सिंह भाजपा से बागी होकर बहुजन समाज पार्टी में चले गए। अब वे बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। रामोराम गुप्ता भाजपा से बागी होकर सपाक्स प्रत्याशी बनकर मैदान में हैं।


सिरमौर
प्रदीप सिंह पटना भाजपा से बागी होकर सपा प्रत्याशी बने।


सिहावल
विश्वामित्र पाठक भाजपा छोड़कर निर्दलीय बने।


सीधी
केके भंवर सिंह भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी बने।

हटा
बागी प्रदीप खटीक के कारण त्रिकोणीय मुकाबला।


बड़वारा
कांग्रेस के बागी प्रत्याशी अजय गोटिया बसपा से उतरने के कारण मुकाबला त्रिकोणीय है।

Home / Bhopal / MP ELECTION 2018: अपनों की चुनौती से त्रिकोणीय-चतुष्कोणीय मुकाबला, कुछ ने बदले दल, कुछ निर्दलीय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो