scriptMP ELECTION 2018: सिर्फ चार मिनट रूकने के बाद क्यों वापस हो गई हेमा मालिनी! जाने पूरा मामला | madhyapradesh-election : Hema Malini reached campaigning | Patrika News
भोपाल

MP ELECTION 2018: सिर्फ चार मिनट रूकने के बाद क्यों वापस हो गई हेमा मालिनी! जाने पूरा मामला

हेमा मालिनी के जाने के बाद भाजपा प्रत्याशी ममता मीना ने सभा को किया संबोधित…

भोपालNov 19, 2018 / 06:20 pm

Amit Mishra

news

MP ELECTION 2018: सिर्फ चार मिनट रूकने के बाद क्यों वापस हो गई हेमा मालिनी! जाने पूरा मामला

गुना जावेद खान की रिपोर्ट…

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की जैसे जैसे तारीखे नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे प्रत्याशी मतदाताओं के आकर्षित करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे है।


सोमवार को गुना जिले के चाचौड़ा विधानसभा के कुंभराज में भाजपा प्रत्याशी ममता मीना के समर्थन में आम सभा करने अभिनेत्री हेमा मालिनी को दोपहर 2 बजे पहुंचना था,लेकिन किन्ही कारणों से अभिनेत्री हेमा मालिनी शाम 5 बजे सभा स्थल पहुंची और म़ात्र 4 मिनट रूकने के बाद अभिनेत्री हेमा मालिनी तुरंत वहां से रवाना हो गई।

 

 

इस कारण वापस जाना पड़ा हेमा मालिनी को…
गौरतलब है कि अभिनेत्री हेमा मालिनी को चाचौड़ा विधानसभा के कुंभराज में भाजपा प्रत्याशी ममता मीना के समर्थन में आम सभा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सभा का समय था, लेकिन हेमा मालिनी शाम को ठीक 5 बजे मंच पर पहुंची और 4 मिनिट रुककर वापस लौट गईं। बाद में भाजपा प्रत्याशी ममता मीना ने सभा को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी ममता मीना ने बताया कि शाम 5 बजे के बाद हेलीकाप्टर नहीं उड़ सकता इसलिए हेमामालिनी को वापस जाना पड़ा।

 

news 2

छत और मंदिर के ऊपर चढ़ गए प्रशंसक…

हेमा मालिनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे। प्रशंसक आसपास की बिल्डिंगों के छत और मंदिर के ऊपर भी लोग चढ़ गए। लेकिन मात्र 4 मिनट रूकने के बाद जैसे ही हेमा मालिनी जाने लगी वैस उनके प्रशंसक मायूस होने लगे। हेमा मालिनी के जाते ही सभा स्थल खाली हो गया और आसपास की छतों पर चढ़े लोग भी उतर गए। हजारों की भीड़ सैंकड़ो में तब्दील हो गई।

 

 

अमित शाह ने कहा- कांग्रेस पार्टी को मोदी फोबिया हो गया, जवाब दे कि उन्होंने 4 पीढ़ियों तक क्या किया….

उधर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए नरसिंहपुर पहुंचे। यहां उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा, कांग्रेस पार्टी को मोदी फोबिया हो गया है। कांग्रेस पार्टी को मोदी को हटाना है और हमें गरीबी को हटाना है, उनको सिर्फ नरेन्द्र मोदी को हटाना है और हमें देश से बेरोजगारी को हटाना है।

 

कांग्रेस पार्टी एक परिवार ने देश में 4 पीढ़ी तक शासन किया लेकिन गरीबों के घरों में शौचालय नहीं बनवा पाए, गांव-गांव में बिजली नहीं पहुंचा पाए। गरीबों को गैस के कनेक्शन नहीं मुहिया करवा पाए। कांग्रेस पार्टी जवाब दे कि उन्होंने 4 पीढ़ियों तक क्या किया। कांग्रेस पार्टी झूठें वादे करके मध्य प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।

Home / Bhopal / MP ELECTION 2018: सिर्फ चार मिनट रूकने के बाद क्यों वापस हो गई हेमा मालिनी! जाने पूरा मामला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो